Advertisement

Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट. Show all posts

ललितपुर न्यूज : निर्भया प्रकरण में चारों दोषियों को फांसी देने से सजा के प्रति अपराधियों में दहशत पैदा होगी - विशाल जैन पवा

दरिंदों को मिली फांसी से अपराधियों में दहशत पैदा होगी-विशाल जैन पवा




ललितपुर उत्तर प्रदेश 20 मार्च 2020

देश वासियों को जिसके लिए 7 वर्ष 3 माह 8 दिन का इंतज़ार करना पड़ा, अन्ततः निर्भया कांड के आरोपियों को सजा मिल ही गयी। अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने कहा कहते हैं देर आये दुरुस्त आये, ऐसे फैसलों से अपराधियों में दहशत पैदा होगी महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार करने वालों पर अंकुश लगेगा। अंकित चौधरी महरौनी ने कहा निश्चित ही लोगों की न्यायपालिका में आस्था बढ़ेगी।

 अभिषेक जैन ने कहा लोगों में कुकर्म के प्रति डर पैदा होगा। संगठन से जुड़ी महिलाओं में सोनाली जैन मोना ने कहा दरिंदों को मिली फांसी से महिला उत्पीड़न रुकेगा एवं बेटियों को डरने की आवश्यकता न रहेगी। आरजू जैन तालबेहट ने कहा निर्भया को मिले न्याय के बाद समाज में सुरक्षा का भाव पैदा होगा, नारी सम्मान से देश का सम्मान बढ़ेगा। आशा जैन नावई ने कहा इस फैसले के बाद महिला सुरक्षा की नयी गौरव गाथा लिखी जायेगी, महिलाओं के प्रति युवाओं की सोच बदलेगी।ज्योति जैन कारीटोरन ने कहा  महिला सशक्तिकरण से बेटियों का हौसला बढ़ेगा, जुर्म के प्रति खौफ पैदा होगा। रुचि जैन महरौनी ने कहा अपराधिक घटनाओं के प्रति हिम्मत से एकजुटता को बल मिलेगा। जितेन्द्र कुमार जैन ने कहा निर्भया कांड के फैसले से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है उसे अपराजिता होने का एहसास हुआ है।

सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

ललितपुर न्यूज : लोधी क्षत्रिय महासभा ईकाई ने श्रद्धा पूर्वक मनाया , अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस

लोधी क्षत्रिय महासभा इकाई ने धूमधाम से मनाया अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस


महासभा के पदाधिकारियों ने किया महारानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण


ललितपुर उत्तर प्रदेश 20 मार्च 2020

            आज शहर अंतर्गत तुवन मंदिर के सामने भारत की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सैनानी 1857 की क्रांति की महानायिका अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा एवं स्वामी ब्रह्मानन्द विग्रेड तथा विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से महारानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के पदाधिकारियों द्वारा मां अवंतीबाई की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रजलन कर किया गया।


 तदुपरांत इसके महासभा के प्रदेश महामंत्री गंधर्व सिंह लोधी, एड हरदयाल सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष भरत सिंह, डॉ अरिमर्दन सिंह, महामंत्री धनीराम सिंह राजपूत, स्वामी ब्रह्मन्नद विग्रेड के संरक्षक एड मुकेश कुमार सिंह लोधी, एड जगभान सिंह राजपूत, एड शशिकान्त सिंह, शिक्षक इंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने बारी-बारी से महारानी के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उमा सिंह राजपूत, देवेंद्र सिंह बरौदिया, एड अनुराग सिंह लोधी, देव् सिंह महेशपुरा, पुष्पेंद्र सिंह बिल्ला, राघवेंद्र सिंह,  जुझार सिंह, बलराम सिंह जरया, जयहिंद सिंह, रक्षपाल सिंह, निर्मल सिंह, दुष्यंत सिंह, जितेंद्र सिंह सिमरधा, भरत सिंह, रतीराम पटौरा, अर्चना सिंह राजपूत, इंदर सिंह अण्डेला, धर्मेंद्र सिंह, शिवम सिंह, सौरभ सिंह, सुरेंद्र सिंह, डीआर फौजी, जगदेव सिंह, लाखन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह सैदपुर, अजय सिंह, अरविन्द्र सिंह के अलावा भारी संख्या में महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

ललितपुर न्यूज़ : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सौजन्य से मंडावरा के महावीर विद्या बिहार में किया गया व्यापारी सम्मेलन

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश , जिला व कस्बा स्तरीय पदाधिकारी रहे उपस्तिथ





पुलिस अधीक्षक मिर्जा मंजर बेग का रहा मुख्य आतिथ्य




 

ललितपुर :

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मड़ावरा के संयोजन में कस्वा मड़ावरा के महावीर विद्याविहार में आयोजित किये गये व्यापारी सम्मेलन व जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जनपद के पुलिस अधीक्षक मिर्जा मंजर बेग के मुख्य आतिथ्य व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर के विशिष्ठ आतिथ्य व् जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया व् कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल एवं आभार मड़ावरा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय खन्ना,महामंत्री प्रियंक सर्राफ ने व्यक्त किया।


    पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश व् जिला स्तर से पधारे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की भव्य आगवानी व्यापार मंडल मड़ावरा के पदाधिकारियों व् सदस्यों ने गाजे बाजे के साथ कस्वे के गल्ला मंडी परिसर से की गयी इस दौरान व्यापारियों ने एक बाइक रैली भी कस्वे के मुख्य बाजार में निकाली जिसमें सभी जनपद स्तरीय पदाधिकारी शामिल रहे बाइक रैली के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का उद्योग व्यापार मंडल मड़ावरा के पदाधिकारियों व् सदस्यों से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे पुलिस अधीक्षक मिर्जा मंजर बेग को उद्योग व्यापार मंडल मड़ावरा के अध्यक्ष संजय खन्ना,महामंत्री प्रियंक सर्राफ व् अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह व् शाल भेंट कर सम्मानित किया गया

साथ ही साथ ही सम्मेलन में शामिल होने के प्रदेश,जिला,नगर व् कस्बो से पधारे समस्त पदाधिकारियों व् पत्रकार बंधुओं को मण्डल मड़ावरा पदाधिकारियों ने समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व उपस्तिथ पदाधिकारियों व् सदस्यों ने सभागार में ईश बन्दना कर परंपरा का निर्वाह किया ततपश्चात पधारे अतिथि महानुभावों ने अपने अपने विचार व्यक्त कर व्यापारियों को मार्गदर्शन दिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ पुलिस अधीक्षक मिर्जा मंजर बेग ने कार्यक्रम में स्वागत सम्मान के प्रति आभार जताते हुए व्यापारियों की समस्त समस्याओं में हरसंभव मददगार रहने के प्रति आस्वस्त किया साथ ही उन्होंने जनपद में तैनाती के उपरांत बिताये यादगार पलों को भी सभी के समक्ष व्यक्त किया और जनपद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा समय समय पर किये गए सहयोग की प्रसंसा की गयी

 प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय व्यापारियों के लिए चुनौती भरा है व्यापारियों के सामने विदेशी कंपनियों से अपने व्यापार को बचाने की चुनौती खड़ी है। सरकार की योजनाओं के लाभ भी ठीक तरीके से व्यापारियों को नहीं मिल पा रहे हैं, मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत बैंक व्यापारियों को लोन देने में आनाकानी करते हैं। इस समय जीएसटी पंजीयन के नाम पर जीएसटी अधिकारी बाजारों में घूम रहे हैं जो कि जीएसटी की मूल अवधारणा कि व्यापारियों और अधिकारियों का कम से कम सामना हो।


 इस मौके पर जनपद से आए हुए सभी पदाधिकारी गण  व ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए व्यापारियों  कस्बा व्यापारी गण भी मौजूद रहे महेंद्र मयूर प्रदीप त्रिपाठी नवीन सिंधाई अनिल अंचल सतीश जैन बंटी महेंद्र  सतभैया अशोक अरोरा संजय रसिया अज्जू बाबा आनंद जी राजेंद्र जैन विद्यासागर मुन्नालाल अखिलेश चौधरी  अरविंद जैन कप्तान संदीप संतोष साहू  प्रशांत जैन गौरव जैन पत्रकार रमाकांत तिवारी ममता स्टोर आलोक मयूर अजय जैन सेवाराम चौधरी अरविंद गोस्वामी विजय किसाेर सोनी अभिषेक सोनी विशाल जैन दीपक राज  सचिन मोदी अंकित सतभैया शुभम जैन अंकित जैन दीपक चौधरी  मयंक साहू प्रमोद जैन प्रेम कुमार सुनील कुमार  जगदीश सिंह राजीव राजा शब्बीर खान घनश्यामदास राजकुमार नितेश राठौर शैलेंद्र शर्मा हसन खान भगवान दास कुशवाहा दिनेश कुमार साहू अरविंद रजक,व् कस्वे के विवेक जैन बंटी, भूपेंद्र जैन,शशांक जैन,सुलभ सिंघई, सोनू भीकमपुर,पंचम लाल दुकानवाले,संजय बेनीगंज,मुकेश दुकानवाले,अजमेरी खान,चन्द्रकान्त नायक,अंकुर जैन,अंगद पटेल,गणेश साहू,ज्वाला कसगर, अंकित जैन,आकाश जैन,संतोष नायक आदि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी गण उपस्तिथ रहे।




सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

ललितपुर न्यूज : विद्यालय के शिक्षकों के माध्यम से ही बच्चों में होता है चौमुखी विकास - एबीएसए , नंदवारा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

वार्षिकोत्सव बच्चों की  कलात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम : बीईओ अम्बिका ओझा





लखनऊ (उत्तर प्रदेश) 3 मार्च 2020


           विद्यालय सीखने का एक  परम्परागत केंद्र है, जहां बच्चे शिक्षकों के सान्निध्य में  अंतर्निहित क्षमता का विकास करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल अपनी लोक संस्कृति से परिचित कराते हैं बल्कि बच्चों में कला के प्रति अनुराग भी पैदा करते हैं। वार्षिकोत्सव बच्चों की  कलात्मक अभिव्यक्ति का सहज माध्यम होता है।

 उक्त विचार प्राथमिक विद्यालय नंदवारा संकुल नौहाई क्षेत्र महुआ में आयोजित वार्षिकोत्सव में  मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अंबिका प्रसाद ओझा ने व्यक्त किये। आगे कहा कि बच्चों में केवल किताबी ज्ञान एवं सूचनाएं पहुंचाना शिक्षा का उद्देश्य नहीं है बल्कि  एक अच्छे नागरिक के रूप में विकसित करना है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चे अपनी कला, संस्कृति को समझते हुए उसे जीवन में उतारते हैं श्रेष्ठ नागरिक के रूप में विकसित होते हैं। आज इस विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य तथा अन्य विविध मनोहारी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया है। मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

इसके पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी अंबिका प्रसाद ओझा और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के पी सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुधा राजपूत द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के द्वारा वार्षिकोत्सव के विधिवत शुरुआत की गई । विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 4 और 5 की बच्चों ने  सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश देते हुए पापा शराब मत पीना पर सामूहिक नृत्य कर दर्शकों की तालियां बटोरी ।

अन्य कार्यक्रमों में  स्कूल का रास्ता प्यारा लगे, पनघट पे मोहि श्याम छेड़ गयो रे, सूरज के मुखड़े पर मल दें मलाई, एक बटा दो और दो बटा चार, दिल है छोटा सा छोटी सी आशा तथा शिव तांडव को योग के माध्यम से दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के. पी. सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में संसाधन भले ही न हो पर शिक्षकों की साधना उच्च कोटि की है और इसी साधना के बल पर हमारे विद्यालयों से भारत के स्वर्णिम भविष्य बच्चे तमाम उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं।

अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पचोखर -2 के प्रधान अध्यापक प्रमोद दीक्षित मलय ने कहा की शिक्षा तभी सफल है जब वह बच्चों के चेहरों पर मुस्कान पैदा कर सकें और यह मुस्कान आत्मविश्वास से पैदा होती है। विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा बच्चों में न केवल आत्मविश्वास पैदा होता है बल्कि मानवीय मूल्यों का विकास भी होता है।
अंत में सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।


विद्यालय की रसोइयों एवं सफाई कर्मी एवं साथी शिक्षकों को उपहार में  प्रधानाध्यापिका सुधा राजपूत द्वारा साड़ी , डायरी, पेन आदि भेंट किये गये। कार्यक्रम का संचालन गोकुल अग्निहोत्री ने किया वार्षिकोत्सव में 1 सैकड़ा से अधिक अभिभावक माता पिता ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। संकुल प्रभारी रागिनी गुप्ता, यशवंत पटेल निसार खान आदि अध्यापकों ने सहयोग प्रदान किया।


सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की 

ललितपुर न्यूज : मंडावरा के संकुल केन्द्र पारौल अन्तर्गत गुरयाना के प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया सरोजिनी नायडू का जन्मदिन

सरोजिनी नायडू को पुण्यतिथि पर किया नमन



ललितपुर (उत्तर प्रदेश) 2 मार्च 2020

जनपद के ब्लाक मड़ावरा के संकुल केंद्र पारौल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में महिला सशक्तिकरण की आदर्श सरोजिनी नायडू को स्मृति दिवस पर याद किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा भारत कोकिला एवं कैसर-ए-हिंद उपाधि से विभूषित स्वतंत्रता सेनानी डब्लू आई ए की संस्थापिका देश की पहली महिला राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरोजनी नायडू का महान व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

तत्पश्चात पुण्यतिथि पर नमन करते हुए सभी ने श्रद्धांजलि समर्पित की। अंत में जैन धर्म के अष्टाह्निका महापर्व के शुभारंभ पर अहिंसा सेवा संगठन के तत्वाधान में बच्चों को फल वितरित किये। इस मौके पर संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने कहा आठ दिन चलने वाला अष्टाह्निका महापर्व फाल्गुन, आषाढ़ और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में सप्तमी से पूर्णिमा तक वर्ष में तीन बार होता है, जिसमें नंदीश्वरद्वीप की विशेष पूजन विधान के साथ व्रत उपवास करने का विशेष महत्व है।

इस अवसर पर हाकम सिंह, अनीता तिवारी, विनीता पाठक आदि मौजूद रहे। आभार व्यक्त नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।




सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

ललितपुर न्यूज़ : अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा व स्वामी ब्रह्मानंद ब्रिगेड के संयुक्त तत्वाधान में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

लोधी क्षत्रिय महासभा ललितपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ,,,



शपथ ग्रहण समरोह में दर्जनों राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे मौजूद,,,,

ललितपुर (उत्तर प्रदेश) 1 मार्च 2020

आज रविवार को शिक्षक गांधी रेन बसेरा में अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा व स्वामी ब्रह्मानन्द विग्रेड के संयुक्त तत्वाधान में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।

 जिसमें स्वामी ब्रह्मानन्द बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हमीरपुर लक्ष्मीनारायण दादा मुख्य अतिथि एवं प्रांतीय महामंत्री बाबू गंधर्व सिंह लोधी की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महासचिव हरपाल सिंह, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह के विशिष्ट अतिथि रहे। सर्व प्रथम मां सरस्वती व स्वामी ब्रह्मानन्द महाराज, महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र के समक्ष अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीपप्रजलन किया और तिलक लगाकर मालार्पण कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया।

इसके बाद अतिथियों द्वारा नियुक्त किये गए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए, और साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद समारोह में उपस्थित अतिथियों ने  बारी-बारी से संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत सिंह लोधी, जिला महामंत्री पत्रकार धनीराम सिंह राजपूत करौंदा, कोषाध्यक्ष एड शशिकान्त सिंह, जिलाउपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, स्वामी ब्रह्मानन्द विग्रेड जिलाध्यक्ष देव् सिंह महेशपुरा, विमुक्त घुमंतू एवं जनजाति जिलाध्यक्ष एड मुकेश कुमार सिंह करमरा को विधिवत तरीके से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में एड हरदयाल सिंह, ज्योति सिंह, जिलाध्यक्ष वलवंत सिंह,  एड जगभान सिंह राजपूत सैदपुर, जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि रहीश सिंह राजपूत,

मुन्नालाल राजपूत, राघवेंद्र सिंह सैदपुर, बलराम सिंह जरया, ब्रजेश सिंह, चन्द्रपाल सिंह, जुझार सिंह, गिरवल सिंह, निर्मल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह बिल्ला, कल्याण सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, लाखन सिंह कारीटोरन, बहादुर सिंह, अनुरुद्ध सिंह, हुकुम प्रताप सिंह, वीरसिंह, क्षेत्र पंचयत सदस्य गजेंद्र सिंह, माधव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक ऊदल सिंह, फूल सिंह,  हलकाई सिंह, भरत सिंह रामपुरा, अजयपाल सिंह के अलावा भारी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य जिलाध्यक्ष शिक्षक इंद्रपाल सिंह ने किया।



सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

ललितपुर न्यूज़ : चंडार समाज को मिला सम्मान , अमझरा मे हुआ मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश का संयुक्त मिलन समारोह

चढार समाज की बैठक में शिक्षा पर दिया जोर



शिक्षा में ही निहित हैं शीर्ष पर पहुंचाने की क्षमता- रामदयाल





  ललितपुर ( उ०प्र०)  25 फरवरी 2020


        आज  अखिल भारतीय चढांर/चडार महासभा उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश का मिलन समारोह  का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर सें आये अतिथियों का फूल माला व तिलक लगाकर स्वागत किया गया।तत्पश्चात समाज कें वक्ताओं नें अपनें अपनें विचार रखे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ईजी रामस्वरूप कटनी नें संबोधित करतें हुए कहां की चढांर समाज एक नयें शिखर एक नई और उसकीं सहीं तरह सें परवरिश व समाज के युवाओं को रोजगार मिलें तो उच्च स्थर पर जा सकती है।  नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष भूरेलाल गौना ने कहा कि हमारे समाज में फैली कुरतियों को मिटाना है । और आज समाज को सरकार की योजनाओं की इतनी जरूरत है कि जैसे एक भूखें कों रोटी की आज समाज मे पढें लिखे युवा है और उनका बेरोजगार का कारण है

सरकारें क्योंकि न तों उच्च समाजों का दर्जा मिल रहा है।और न ही समाज की दुर्दशा और आर्थिक स्थिति देखकर जबकि मध्यप्रदेश में चढांर समाज अनुसूचित जनजाति में आती है लेकिन उत्तरप्रदेश में सिर्फ सरकारों नें समाज कें वोट लेनें का काम किया।लेकिन अब बो समय आ गया है हम सभी समाज बन्धुओं कों व  युवाओं को एकजुट होकर ठोक कदम उठाकर अपनें समाज के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार को अवगत कराना होगा।तो वहीं मीडिया प्रभारी रामदयाल पाह ने कहा कि युवाओं को संगठित करना होगा हम युवाओं को ऐसे रहना चहिये।कि जैसें एक माला में मोती रहतें है।अगर ऐसें रहेगें तो जैसें माला की कीमत रहती है।वैसे ही समाज की कीमत रहेगी।

       तो वहीं खुरई सें आई महिला शक्ति डां किरन देवी ने कहां की सर्वप्रथम समाज
   के बच्चों को शिक्षित करना होगा जिससे समाज का विकास हो सकें। सबसें पहले हमें गांव गांव जाकर युवाओं को जागरूक किया जायें और अधिक से अधिक युवाओं का संगठन बने इसके लिए युवाओं को आगें आना चहिये जिससें
समाज की एकता दिखे।

 एंव समाज में फैली कुरतियों को मिटाना होगा बैठक मे कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई।बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम आठिया,प्रदेशाध्यक्ष मोहन बाबू जी,सागर जिलाध्यक्ष डां शकंर लाल , राष्ट्रीय रमाकांत आठिया ,भोपाल जिलाध्यक्ष एल एन आठिया, एसडीओ खुरई अनिल कुमार, राजेश आठिया दमोह, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष रानू चौसा,राजू चढार, कोमल बिरधा,नरेन्द्र अध्यापक, शंकर कैथौरा,मगन लाल बिरधा,  युवा जिलाध्यक्ष विजय सिंह बजर्रा,  मानसिग निवाई,बद्रीप्रसाद बगसपुर,तो वहीं महिला शक्ति में श्रीमती तारा चढार विदिशा,श्रीमती चित्रा चढार सागर, श्रीमती डां किरन आठिया खुर ई,श्रीमती रीना चढार ललितपुर, श्रीमती जयश्री आदि मौजूद रहें।बैठक का संचालन राजू भैया  व आभार रामदयाल पाह ने व्यक्त किया।



सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

ललितपुर न्यूज़ : मंडावरा क्षेत्र के पारौल गांव के विद्यालय में पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पाश्चात्य सभ्यता की चकाचौंध में युवा वर्ग हमारे देश की संस्कृति को भूलते जा रहे हैं- विशाल जैन




पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि


ललितपुर‌ ( उत्तर प्रदेश ) 14 फरवरी 2020

जनपद के विकासखंड मडावरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पारौल में पुलवामा में हुए शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर अमित जैन ने कहा विगत वर्ष आज के दिन जम्मू-कश्मीर के उड़ी में 18 सितम्बर 2016 की सुबह सेना के बेसकैंप पर हुए आतंकी हमले की कायराना हरकत को पुलवामा में दोहराया गया था, ऐसे निन्दनीय कृत्य को अंजाम देने की भत्सर्ना करते हुए आतंकवाद की घोर निन्दा करते हैं, जिसके विरुद्ध देश को एकजुट रहने की आवश्यकता है एवं पुलवामा में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित की। बच्चों ने देश भक्ति गीत सुनाए, विशाल जैन ने देश की रक्षा एवं माता पिता की सेवा और गुरू के सम्मान में समर्पित रहने का आवाहन किया।

अहिंसा सेवा संगठन की एक बैठक में विशाल जैन पवा ने कहा पाश्चात्य सभ्यता की चकाचौंध में युवा वर्ग हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों को भूलते जा रहे हैं, माता-पिता से चोरी छुपे युवक-युवतियां खुलेआम प्यार का इज़हार कर रही हैं जो निश्चित ही चिंता का विषय है। अंकित जैन चौधरी ने कहा कि वैलेंटाइन डे पाश्चात्य सभ्यता का प्रतीक है, इसके प्रति युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। राजेश कुमार जैन ने कहा कि आज के युवा आदर्श और संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। प्रमोद नायक ने कहा कि हमें वैलेंटाइन डे नहीं माता-पिता दिवस मनाना चाहिए। जितेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि बच्चों को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे माता-पिता की भावनाएँ आहत हो।

 बृजेश जैन शास्त्री ने कहा वैलेंटाइन डे पर देश में एक सप्ताह जो फूहड़ता होती है, वह निश्चित ही चिंता का विषय है। अभिषेक जैन ने कहा कि वैलेंटाइन डे पर महंगी गिफ्ट का प्रचलन युवाओं में बुरी आदतों को जन्म देती है। अंत में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा विगत वर्ष आज के दिन जम्मू-कश्मीर के उड़ी में 18 सितम्बर 2016 की सुबह सेना के बेसकैंप पर हुए आतंकी हमले की कायराना हरकत को पुलवामा में दोहराया गया था, ऐसे निन्दनीय कृत्य को अंजाम देने की भत्सर्ना करते हुए आतंकवाद की घोर निन्दा करते हैं,जिसके विरुद्ध देश को एकजुट रहने की आवश्यकता है एवं पुलवामा में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं।


सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

ललितपुर न्यूज : खेत पर पानी दे रहे किसान की करंट लगने से मौत

खेत पर पानी दे रहे किसान की करंट लगने से मौत




ललितपुर उ०प्र० 5 फरवरी 2020

 थाना सौजना अंतर्गत ग्राम गौना कुसमाड़ निवासी किसान की सिंचाई के लिए पानी देते समय करंट लगने से मौत हो गई। ग्राम गौना कुसमाड़ निवासी रामलाल (25) पुत्र छिम्मा आज दोपहर में 01 बजे घर से खेत पर फसल को पानी देने की कहकर चला गया। जहां पर बोर में मोटर चलाकर खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान खेत में लगे बोर की मोटर को चालू करने के दौरान करन्ट की चपेट में आ गया मृतक ने करन्ट से बचने के लिए हाथों से  लाइट बन्द करने का प्रयास किया।

लेकिन नहीं बन्द नही कर सका और करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए, लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाये जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों की सूचना पर सौजना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का है। मृतक का एक पुत्र है।

 सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

ललितपुर : मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध को मौत के घाट उतारने वाले , बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मोटर साईकिल चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज







ललितपुर (उ०प्र०) 2 फरवरी 2020



जनपद के थाना मड़ावरा कस्बे में ब्लाक परिसर के सामने दो दिन पूर्व मोटर साइकिल की टक्कर से वृद्ध की इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे मुकेश पाल पुत्र हल्काई निवासी बहरोल जिला सागर हाल निवासी मास्टर कालौनी कस्बा मड़ावरा की तहरीर पर मोटर साइकिल चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मास्टर कालौनी निवासी हिम्मत पाल (60) पुत्र कमल पाल गत शुक्रवार को अपराह्न करीब 2:45 बजे अपने भांजे के साथ दाढ़ी बनवाकर घर वापिस जा रहा था कि

वह सड़क ही पार कर रहा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहां से जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया था।
हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज झाँसी रेफर कर दिया। रास्ते में तालबेहट के पास उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे मुकेशपाल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने थाना अन्तर्गत बम्हौरी निवासी कमल पुत्र बाबू लोधी के विरुद्ध धारा 279,338,304अ आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले, शामिल मोटर साइकिल व आरोपी की तलाश की जा रही है।

सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट 

ललितपुर : नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने मरीजों को किया फलों का वितरण

नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने जिलाअस्पताल में मरीजों के लिए फल वितरण





ललितपुर (उ०प्र०) 2-2-2020

आज जिलाचिकित्सालय में भाजपाइयों ने मरीजों के लिए किये फल वितरण। बता दें कि बीजेपी के युवा मोर्चा के महामंत्री अभिमन्यु सिंह लोधी के पिता अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व मंडल अध्यक्ष बरिष्ठ समाजसेवी स्व0 नारायण सिंह लोधी सिमरधा की पुण्यतिथि पर बीजेपी जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा फल वितरित किये गए।


 सर्व प्रथम जिलाध्यक्ष ने जिलाअस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना, और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को मरीजों को सही उपचार उपलब्ध कराने तथा समय-समय पर देख-रेख करने की हिदायद दी। इसके चलते अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके साथ मे तीमारदारों खुशी देखने को मिली।

 इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक साहू, कार्यालय मंत्री विजय सिंह राजपूत, दुर्ग प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, अजय सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह सिमरधा, क्षत्रपाल सिंह, मनीष, विक्रम, सोनू , विशाल, दानवीर, रिंकू कुशवाहा, अज्जू राजपूत, ज्ञानेंद्र सिंह सेंगर के अलावा भारी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे ।





सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

ललितपुर की तहसील महरौनी के गांव करौंदा में कृषि प्रशासन ने कटवा दी गेहूं की खड़ी फसल , ग्रामीणों में रोष

फार्म प्रशासन के भेदभाव पूर्ण अतिक्रमण अभियान से ग्रामीणों में रोष



रसूखदार रहे अतिक्रमण अभियान के दायरे से कोसों दूर,

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम करौंदा का है मामला 


ललितपुर (उ०प्र०) 23 जनवरी 2020

 तहसील व कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंदा की बस्ती में फार्म प्रशासन द्वारा सड़क किनारे भेदभाव पूर्ण अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जहां गरीबों के घरों के सामने अतिक्रमण अभियान की धार तेज रही, वहीं रसूखदारों को अतिक्रमण के दायरे से बाहर रखा गया। इसके चलते ग्रामीणों में बेहद रोष देखने को मिल रहा है।

 बता दें कि पशुपालन एवं कृषि फार्म के वाहनों के  आवागवन हेतु सड़क पर बाहर परेशानियों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि ग्रामीणों की शुरुआती दौर से सड़क किनारे जानवरों का बांधना एवं अतिक्रमण करना आम बात रही है। जिसके चलते फार्म प्रशासन द्वारा दो दिनों से लगातार अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क किनारे रखी सामग्री को मशीनों के माध्यम से हटाया गया, और चबूतरों को भी मिटाया गया। बताते चलें कि सड़क किनारे रखे खोके-डिब्बों को भी हटाया गया। इसके चलते तमाम ग्रामीणों का कहना है कि वह फार्म प्रशासन के अतिक्रमण हटाओं अभियान के पक्षधर हैं

परंतु फार्म प्रशासन द्वारा जो भेदभाव रवैया के चलते हटाये गए अतिक्रमण से वह बेहद असंतुष्ट देखने को मिल रहे। इस संबंध में महिलाओं समेत दर्जनों बस्ती वालों का कहना है कि फार्म प्रशासन द्वारा केबल गरीब-असहायों तक ही अतिक्रमण की तेज धार रही, शेष रसूखदारों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं चलाया गया। न ही उन्होंने विधिवत तरीके से सड़क एवं फार्म की भूमि की नाम-तौल की गई। बिडम्बना की बात यह कि वगैर नाप के ही फार्म प्रशासन द्वारा ग्राम करौंदा की बस्ती में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला दिया गया। जिससे बस्ती वालों में बेहद रोष देखा गया। इस संबंध में ग्रामण बताते हैं कि फार्म प्रशासन ने सिर्फ खौफजदा करने हेतु अभियान चलाया है

 क्योंकि तथ्यों के आधार पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस मौके पर पशुपालन एवं कृषि प्रक्षेत्र फार्म सैदपुर प्रबंधक उपेंद्र सिंह, खेती इंचार्ज भुवनेश कुमार, कुम्हेडी पुलिस चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह सेंगर, एसआइ वलजीत सिंह यादव, कॉन्स्टेबल नूरमुहम्मद, अंकित साहू के अलावा भारी पुलिस बल एवं बस्ती वाले उपस्थित रहे।



2-  लेखपाल के कहने पर कटवाई कृषि फार्म प्रशासन ने गेंहूँ की खड़ी फसल, कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम करौंदा का है मामला


राजस्व विभाग व फार्म प्रशासन ने किसान के अरमान किये खाक।।

ललितपुर। तहसील व कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंदा में शासन की धज्जियां उड़ाते हुए एक किसान की खड़ी गेंहूँ की फसल को लेखपाल के कहने पर कृषि फार्म सैदपुर प्रशासन ने दिनदहाड़े दर्जनों मजदूरों से कटवा दी। जिसके चलते किसानों में बेहद रोष देखने को मिल रहा है। बता दें कि ग्रामसभा व अम्बेडकर पार्क की भूमि में एक किसान ने अपनी लागत लगाकर गेंहू की फसल तैयार की थी, लेकिन गांव में तैनात लेखपाल के कहने पर कृषि फार्म सैदपुर के मैनेजर उपेंद्र सिंह एवं खेती इंचार्ज भुवनेश के आदेशानुसार उनकी दर्जनभर लेवर द्वारा खेत मे खड़ी हरि फसल को कटवा दिया।

 एक तरफ जनपद का किसान लगातार प्रकृति की मार से बर्बाद चल रहा है, वहीं राजस्व विभाग के कर्मचारी शासन की धज्जियां उड़ाते हुए फार्म प्रशासन के मजदूरों से किसानों की खड़ी फसल को कटवाने में लगे हुए हैं। गौरतलब हो कि किसानों के हित में देश व प्रदेश की सरकारें तमाम दावे करने से थक नहीं रही है।  दूसरी तरफ देखा जाए तो जनपद ललितपुर की तहसील महरौनी के गांव करौंदा में एक लेखपाल द्वारा कृषि फार्म के मजदूरों द्वारा गेंहू की खड़ी फसल कटवा दी गई।  इस संबंध में किसान राजस्व विभाग की कार्यशैली पर तमाम सबालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
 इस संबंध में गांव के ही जुझार सिंह का कहना है कि
ग्रामसभा की जमीन पर किसान की गेंहू की खड़ी फसल को कटवाने हेतु गांव में तैनात लेखपाल अभिषेक शर्मा ने पशुपालन एवं कृषि फार्म प्रशासन से मजदूरों की मदद से कटवा दी है

 जिसके चलते किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया। एक तरफ लगातार प्रकृति की मार से जनपद का किसान बर्बाद चल रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की दबंगई ने एक किसान की खड़ी गेंहू की फसल दर्जनों मजदूरों से कटवा दी गई है। जो फार्म प्रशासन की बहुत ही निन्दनीय कार्यशैली है। जिन्होंने एक राजस्व विभाग के कर्मचारी के कहने पर किसान के अरमानों को चंद घण्टों में  मिटा दिया। इस तरह शासन-प्रशासन इस तरह की मनमानी करता रहेगा, तो भला किसानों के हित में कौन आगे आएगा। इस संबंध में किसान संघ के पदाधिकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे ।

इस मामले में फार्म प्रशासन पर कार्यवाही की मांग करेंगे- जुझार सिंह ग्रामीण

मूसा खान निवासी करौंदा का कहना है कि ग्रामसभा एवं अम्बेडकर पार्क की जमीन पर एक किसान गेहूं की खेती किये था, जिसे फार्म के मैनेजर व खेती इंचार्ज द्वारा लेवर लेजाकर कटवा दी गई है, और गेंहू की खड़ी फसल को कटवाकर विभागीय टैक्टरों में भरकर ले जाया जा रहा था, जिसको ग्रामीणों द्वारा रोका गया और कटी हुई फसल को गौशाला भिजवाने की बात कही। बताते चलें कि फार्म के मैनेजर और खेती इंचार्ज को ग्राम सभा मे खड़ी फसल कटवाने का कोई अधिकार नहीं है। इस संबंध में उच्चस्तरीय कार्यवाही की जाए- मूसा खान ग्रामीण,,,,

गांव में तैनात लेखपाल अभिषेक शर्मा का कहना है कि अम्बेडकर की भूमि में एक किसान गेंहू की खेती बोए हुए था। जिसको प्रशासन के निर्देशानुसार हमने फार्म प्रशासन के मजदूरों की मदद से खड़ी गेंहू की फसल को कटवा दिया है- अभिषेक शर्मा लेखपाल

लेखपाल अभिषेक शर्मा के आदेश पर हमने फार्म की लेवर से किसान की खड़ी गेंहूँ की फसल को कटवाया है। और मजदूरों की मजदूरी के एवज में कटी गेंहू की फसल को फार्म के जानवरों को खिलाने हेतु ले जा रहे हैं- खेती इंचार्ज,,भुवनेश कुमार,,कृषि फार्म सैदपुर।



सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

ललितपुर : फर्जी एवं झोलाछाप डाक्टरों पर कोई कार्यवाही नही कर रहा स्वास्थ्य विभाग , मंडावरा में करीब 500 से अधिक है झोलाछाप

आखिर कब फर्जी डॉक्टरो पर नकेल कसेगा स्वास्थ्य विभाग




ललितपुर (उ०प्र०) 23 जनवरी 2020

जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में फर्जी डॉक्टर मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार इनके खिलाफ कार्रवाई करने से हिचक रहे हैं।

सरकार ने भी फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिया था। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग न तो ऐसे डॉक्टरों को चिहि्नत कर रहा है और न ही कोई कार्रवाई। ऐसे में हर साल इनकी संख्या के साथ-साथ शिकायतें भी बढ़ती जा रही हैं। लेकिन कार्रवाई के बजाय जिम्मेदार इन्हें बचाने में लगे हुए हैं। पिछले नाम मात्र के महज 1 या 2 मामलों में ही केस दर्ज करा पाया है।

तहसील मड़ावरा में करीब 500 से अधिक फर्जी डॉक्टर बेरोक टोक प्रैक्टिस कर रहे हैं। इनकी वजह से हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है। ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ गलत दवा देने और इलाज करने की शिकायतें अक्सर मिलती हैं। कई बार लिखित शिकायत के बाद जांच भी होती है लेकिन जांच फाइलों में ही दबकर रह जाती है। हैरानी की बात तो यह है कि ब्लाक में कितने फर्जी क्लीनिक और नर्सिंग होम चल रहे हैं इसका डाटा तक स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
आपको बता दे की तहसील मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम धौरीसागर में एक फर्जी डॉक्टर अस्पताल का संचालन भी करता है पर कोई कठोर कार्यवाही नही होने से डॉक्टर के हौसले इतने बुलन्द है की उक्त फर्जी डॉक्टर अस्पताल का बड़े पैमाने पर संचालन करता है। 

इन फर्जी डॉक्टरो की कारगुजारियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है लेकिन स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इनके धंधे पर रोक नहीं लग पा रही है। ऐसे में फर्जी डॉक्टर अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।
 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते तहसील में झोलाछाप डॉक्टरों की चांदी कट रही है। गंभीर से गंभीर बीमारियों के सफल इलाज का दावा करने वाले झोलाछाप पैसे के लोभ में मरीजों को मौत के मुंह में धकेलने से भी गुरेज नहीं करते हैं।


इनका कहना
मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है जाँच कमेटी नामित कर दी गई है। जल्द ही छापा मारकर अवैध अस्पतालो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी

                       डॉ प्रताप सिंह
         मुख्य चिकित्सा अधिकारी ललितपुर

सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट