सरोजिनी नायडू को पुण्यतिथि पर किया नमन
ललितपुर (उत्तर प्रदेश) 2 मार्च 2020
जनपद के ब्लाक मड़ावरा के संकुल केंद्र पारौल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में महिला सशक्तिकरण की आदर्श सरोजिनी नायडू को स्मृति दिवस पर याद किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा भारत कोकिला एवं कैसर-ए-हिंद उपाधि से विभूषित स्वतंत्रता सेनानी डब्लू आई ए की संस्थापिका देश की पहली महिला राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरोजनी नायडू का महान व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
तत्पश्चात पुण्यतिथि पर नमन करते हुए सभी ने श्रद्धांजलि समर्पित की। अंत में जैन धर्म के अष्टाह्निका महापर्व के शुभारंभ पर अहिंसा सेवा संगठन के तत्वाधान में बच्चों को फल वितरित किये। इस मौके पर संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने कहा आठ दिन चलने वाला अष्टाह्निका महापर्व फाल्गुन, आषाढ़ और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में सप्तमी से पूर्णिमा तक वर्ष में तीन बार होता है, जिसमें नंदीश्वरद्वीप की विशेष पूजन विधान के साथ व्रत उपवास करने का विशेष महत्व है।
इस अवसर पर हाकम सिंह, अनीता तिवारी, विनीता पाठक आदि मौजूद रहे। आभार व्यक्त नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

No comments:
Post a Comment