मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित कोन्वे होटल में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया कीमती सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वादी सिद्धार्थ कुमार तिवारी, निवासी लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स अंधेरी वेस्ट (मुंबई) ने थाना ब्रह्मपुरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 05/06 मार्च 2026 की रात को अज्ञात व्यक्ति ने होटल कोन्वे के कमरा नंबर 507 से उनका कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में एप्पल आईपैड, एप्पल हेडफोन, सैमसंग S24 अल्ट्रा मोबाइल, 25 हजार रुपये नकद, वॉलेट, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, घड़ी और अन्य व्यक्तिगत सामान शामिल थे।
शिकायत के आधार पर थाना ब्रह्मपुरी में मु0अ0सं0 104/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में थाना ब्रह्मपुरी पुलिस और स्वाट टीम नगर की कुल छह टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने 550 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्य जुटाए।
कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए शुभम भोला पुत्र अशोक भोला, निवासी के-3/3112 शास्त्रीनगर थाना नौचंदी मेरठ (हाल निवासी बी-25 पुलिस एन्कलेव थाना लोहियानगर) को मेजर ध्यानचंद नगर टंकी तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(ख़ास रिपोर्ट: मनीष सिंह, मेरठ)
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल “सलाम खाकी”
🌐 www.salamkhaki.com
📧 salamkhaki@gmail.com
📞 8010884848, 9528680561
No comments:
Post a Comment