Advertisement

ललितपुर न्यूज़ : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सौजन्य से मंडावरा के महावीर विद्या बिहार में किया गया व्यापारी सम्मेलन

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश , जिला व कस्बा स्तरीय पदाधिकारी रहे उपस्तिथ





पुलिस अधीक्षक मिर्जा मंजर बेग का रहा मुख्य आतिथ्य




 

ललितपुर :

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मड़ावरा के संयोजन में कस्वा मड़ावरा के महावीर विद्याविहार में आयोजित किये गये व्यापारी सम्मेलन व जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जनपद के पुलिस अधीक्षक मिर्जा मंजर बेग के मुख्य आतिथ्य व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर के विशिष्ठ आतिथ्य व् जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया व् कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल एवं आभार मड़ावरा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय खन्ना,महामंत्री प्रियंक सर्राफ ने व्यक्त किया।


    पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश व् जिला स्तर से पधारे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की भव्य आगवानी व्यापार मंडल मड़ावरा के पदाधिकारियों व् सदस्यों ने गाजे बाजे के साथ कस्वे के गल्ला मंडी परिसर से की गयी इस दौरान व्यापारियों ने एक बाइक रैली भी कस्वे के मुख्य बाजार में निकाली जिसमें सभी जनपद स्तरीय पदाधिकारी शामिल रहे बाइक रैली के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का उद्योग व्यापार मंडल मड़ावरा के पदाधिकारियों व् सदस्यों से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे पुलिस अधीक्षक मिर्जा मंजर बेग को उद्योग व्यापार मंडल मड़ावरा के अध्यक्ष संजय खन्ना,महामंत्री प्रियंक सर्राफ व् अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह व् शाल भेंट कर सम्मानित किया गया

साथ ही साथ ही सम्मेलन में शामिल होने के प्रदेश,जिला,नगर व् कस्बो से पधारे समस्त पदाधिकारियों व् पत्रकार बंधुओं को मण्डल मड़ावरा पदाधिकारियों ने समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व उपस्तिथ पदाधिकारियों व् सदस्यों ने सभागार में ईश बन्दना कर परंपरा का निर्वाह किया ततपश्चात पधारे अतिथि महानुभावों ने अपने अपने विचार व्यक्त कर व्यापारियों को मार्गदर्शन दिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ पुलिस अधीक्षक मिर्जा मंजर बेग ने कार्यक्रम में स्वागत सम्मान के प्रति आभार जताते हुए व्यापारियों की समस्त समस्याओं में हरसंभव मददगार रहने के प्रति आस्वस्त किया साथ ही उन्होंने जनपद में तैनाती के उपरांत बिताये यादगार पलों को भी सभी के समक्ष व्यक्त किया और जनपद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा समय समय पर किये गए सहयोग की प्रसंसा की गयी

 प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय व्यापारियों के लिए चुनौती भरा है व्यापारियों के सामने विदेशी कंपनियों से अपने व्यापार को बचाने की चुनौती खड़ी है। सरकार की योजनाओं के लाभ भी ठीक तरीके से व्यापारियों को नहीं मिल पा रहे हैं, मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत बैंक व्यापारियों को लोन देने में आनाकानी करते हैं। इस समय जीएसटी पंजीयन के नाम पर जीएसटी अधिकारी बाजारों में घूम रहे हैं जो कि जीएसटी की मूल अवधारणा कि व्यापारियों और अधिकारियों का कम से कम सामना हो।


 इस मौके पर जनपद से आए हुए सभी पदाधिकारी गण  व ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए व्यापारियों  कस्बा व्यापारी गण भी मौजूद रहे महेंद्र मयूर प्रदीप त्रिपाठी नवीन सिंधाई अनिल अंचल सतीश जैन बंटी महेंद्र  सतभैया अशोक अरोरा संजय रसिया अज्जू बाबा आनंद जी राजेंद्र जैन विद्यासागर मुन्नालाल अखिलेश चौधरी  अरविंद जैन कप्तान संदीप संतोष साहू  प्रशांत जैन गौरव जैन पत्रकार रमाकांत तिवारी ममता स्टोर आलोक मयूर अजय जैन सेवाराम चौधरी अरविंद गोस्वामी विजय किसाेर सोनी अभिषेक सोनी विशाल जैन दीपक राज  सचिन मोदी अंकित सतभैया शुभम जैन अंकित जैन दीपक चौधरी  मयंक साहू प्रमोद जैन प्रेम कुमार सुनील कुमार  जगदीश सिंह राजीव राजा शब्बीर खान घनश्यामदास राजकुमार नितेश राठौर शैलेंद्र शर्मा हसन खान भगवान दास कुशवाहा दिनेश कुमार साहू अरविंद रजक,व् कस्वे के विवेक जैन बंटी, भूपेंद्र जैन,शशांक जैन,सुलभ सिंघई, सोनू भीकमपुर,पंचम लाल दुकानवाले,संजय बेनीगंज,मुकेश दुकानवाले,अजमेरी खान,चन्द्रकान्त नायक,अंकुर जैन,अंगद पटेल,गणेश साहू,ज्वाला कसगर, अंकित जैन,आकाश जैन,संतोष नायक आदि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी गण उपस्तिथ रहे।




सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment