Advertisement

Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट. Show all posts

शामली न्यूज : कुछ ही घंटे पहले घोषित भाजपा की जिला‌ कार्यकारिणी पर शीघ्र ही उठ सकते है सवाल , अन्दर खाने चल रही सुगबुगाहट से जिले की भाजपा मे भीतरी घात की आंशका

भाजपा की जिला टीम मे भीतरी घात की आशंका


टीम में शामिल बाहरी व विवादित व्यक्ति पर उठने लगे सवाल‌









शामली  ( उत्तर प्रदेश ) 14 फरवरी 2020


             शामली जनपद में अभी कुछ घंटे पहले यानि  14 फरवरी की शाम जनपद की कार्यकारिणी टीम की घोषणा हुई है । जिसमें जिलाध्यक्ष सतेन्दर तोमर द्वारा बनाई गई कार्यकारिणी में 21 लोगों को शामिल किया गया है  जिसमें कुछ नामों पर बगावत के सुर उभरने लगे । इसी वजह से जिले के भाजपाइयों में भीतरी घात की आशंका बढ़ती नजर आ रही है । 

                  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगठित जिला कार्यकारिणी में इतना विरोध पुराने पांच लोगों को शामिल करने पर नहीं है जितना कि दो चेहरे शामिल किए जाने पर है। इनमें एक चेहरा वह है जिसने पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे कायम कराए थे , इससे माना जा रहा है कि वह व्यक्ति मीडिया के दिमाग में नकारात्मक छवि रखता है और दूसरा व्यक्ति वह बताया गया जो जिले में रहता ही नहीं है ।

    ‌‌‌ जानकारों का मानना है कि जो व्यक्ति जिले के अंदर निवास ही नहीं करता है तो उसे कार्यकारिणी में शामिल क्यों किया गया । जबकि इससे पहले और काफी ऐसे लोग हैं जिन्हें जिला कार्यकारिणी में शामिल किया जा सकता था । 

     ‌‌ उपरोक्त सवालों के जवाब जानने के लिए  भाजपाइयों के आपस में फोन घन - घना रहे हैं । भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यकारिणी पर बड़े सवाल उठा रहे हैं कि नकारात्मक छवि वाले व्यक्ति को कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर पूरी भाजपा को नुकसान होने वाला है और दूसरी ओर ऐसे व्यक्ति को क्यों शामिल किया गया जो इस जनपद का निवासी ही नहीं है । 

       भाजपाइयों के फोन बजते बजाते संवाददाता तक भी पहुंच गए तो कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना नाम न छापने की शर्त पर अपनी सारी पीड़ा सुनाई , इतना ही नहीं उसके बाद जब संवाददाता ने पुष्टि करनी चाही तो यह बात साबित हुई कि जिला कार्यकारिणी पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं यदि भाजपा कार्यकारिणी ने इस पर विचार नहीं किया तो शायद भीतरी घात को रोका नहीं जा सकेगा । 


   नाम न छापने की शर्त पर कुछ भाजपाइयों का यहां तक कहना है  कि निकट भविष्य मे भाजपा टीम में कुछ ऐसे लाभ के पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाने वाली है जिन्हें निजी स्वार्थों की पूर्ति हेतु यह पद बतौर गिफ्ट दिए जाने है । 





सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट

शामली पुलिस लाइन में एक पेड़ से झूलता मिला पुलिसकर्मी का शव , सन 2011 का था भर्ती , पुलिस एवं परिजनों में शोक की लहर

शामली पुलिस लाइन में बुधवार रात करीब 10 बजे की घटना बताई गई 

साथी पुलिसकर्मी ने पेड पर झूलते देखा शव



शामली (उ०प्र०) 16 जनवरी 2020


           बुधवार की देर रात पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने वही एक पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि मृतक सिपाही मेरठ जनपद के थाना जानी के डालूहेड़ा गांव का निवासी है तथा पिछले कई सालों से वह शामली में सिपाही के पद पर तैनात था।




          मिली जानकारी के अनुसार शामली पुलिस लाइन में मेरठ के डालूहेड़ा निवासी हरेंद्र यादव ने पुलिस लाइन परिसर में एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिपाही पारिवारिक समस्या के कारण पिछले काफी दिनों से तनाव में था।


 बुधवार देर रात उसका साथी सिपाही मैस में खाना खाने के बाद जब लौटा तो सिपाही हरेंद्र का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सिपाही के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। बताया जाता है कि वह 2011 में पुलिस में भर्ती हुआ था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सिपाही हरेंद्र की पत्नी रचना यादव भी पुलिस लाइन में ही सिपाही के पद पर तैनात है।


क्या कहते है एसपी सहाब -
मेरठ जनपद के थाना जानी क्षेत्र के गांव डालूहेडा निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह वर्ष 2011 मे सिपाही पद पर पुलिस मे भर्ती हुआ था । जो अब वर्तमान मे शामली पुलिस लाईन मे तैनात था ।‌
      बुधवार रात करीब 10 बजे उक्त आरक्षी द्वारा नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है । प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद होना प्रकाश में आया है । परिजन पुलिस लाइन मे पहुँच गए हैं । इस सम्बंध में पुलिस द्वारा आवश्यक  कार्रवाई की जा रही है।


एसपी शामली विनीत जायसवाल




सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट

जनपद शामली के गढ़ी पुख्ता कस्बे में पेड़ से लटका मिला मंदिर के पुजारी का शव , फैली सनसनी

गढी - पुख्तापुख्ता के गांव मानकपुर मे हरिपाल के खेत मे पेड से लटका मिला पुजारी का शव





गढ़ीपुख्ता 16 दिसम्बर 2019 

           मंदिर के पुजारी का शव गन्ने के खेत में पेड से लटका मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वही परिजनों ने हत्या की आशंका  जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की जाने की मांग की। 

दरअसल मामला गढ़ी पुख़्ता क्षेत्र के गांव मानकपुर डेरा निवासी बालक राम पुत्र महेंद्र सिंह गांव के ही राम मंदिर में पुजारी का कार्य करता था बताया जाता है कि सोमवार सवेरे वह घर से मंदिर के लिये निकला था । लेकिन मंदिर ना पहुंचने पर परिजनों ने पुजारी की तलाश की। जिसका कहीं सुराग नहीं लग सका। जिसपर परिजनों ने गढ़ी पुख़्ता पुलिस को बेटा बालक राम के  गायब होने की सूचना पुलिस को दी गढ़ी पुख़्ता पुलिस ने रिपोर्ट लिख कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी ।


देर शाम पुजारी का शव गांव के हरिपाल पुत्र सिमरु के गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला, जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची गढ़ीपुख्ता पुलिस ने  शव को पेड़ से नीचे उतारा और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई यशपाल ने गढ़ी पुख़्ता पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खेतों में मिले पुजारी के शव से ग्रामीणों में सनसनी व्याप्त है। इस दौरान थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम, एसएसआई नरेंद्र कुमार वर्मा ,एसआई अरुण कुमार मोथला, एसआई अनुज कुमार, व पुलिस कर्मी आदि ग्रामीण  मौजूद रहे


सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट

25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ़्तार करने मे शामली की आदर्श मंडी पुलिस को‌ मिली भारी सफलता

25 हजारी इनामी बदमाश गिरफ़्तार करने मे शामली की आदर्श मंडी पुलिस को‌




शामली के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक के समय मे पुलिस की सफलता





शामली ( उ०प्र०) 6. दिसम्बर 2019

जनपद शामली के थाना आदर्श मंडी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी  पुलिस ने मुखबिर की सूचना  पर 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी शातिर किस्म का है। पुलिस ने इसके कब्जे से अवैध असलाह भी बरामद किया है।

 शामली की थाना आदर्श मंडी पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी, कि बागपत के खेकड़ा से जानलेवा हमले के मामले में काफी समय से फरार चल रहा, शितिर अपराधी मुनव्वर उर्फ माना निवासी कैराना शामली के नहर पटरी रोड से गुजर रहा है। जिसपर तत्काल पुलिस टीम में शातिर को पकड़ने के लिए जैसे हो घेरा बन्दी की तो, बदमाश ने अपने आप को घिरता देख फायरिंग कर दी।

 पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाश को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक तमंचा और जिन्दे कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए अपराधी से जब टीम ने पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल किया है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बाइट:-- विनीत जयसवाल (एसपी शामली)

 
सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट

विनीत जायसवाल बने शामली के नये एसपी , अजय कुमार पांडे को भेजा गया मैनपुरी

विनीत जायसवाल बने शामली के नए एसपी


अजय कुमार पांडेय का मैनपुरी के लिए हुआ तबादला


शामली : शामली पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय का मैनपुरी तबादला हो गया है, उनके स्थान पर विनीत जायसवाल शामली के नए एसपी बने हैं।

प्रदेश शासन ने रविवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। पुलिस अधीक्षक शामली अजय कुमार पांडेय का पुलिस अधीक्षक मैनपुरी में तबादला कर दिया गया।

जबकि गौतमबुद्धनगर में तैनात एसपी सिटी आईपीएस विनीत जायसवाल को पुलिस अधीक्षक पद पर तैनाती दी गई है। जिला पुलिस प्रमुख के पद पर ये उनकी पहली तैनाती है। उधर मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। कम्प्यूटर साइंस से बीटेक विनीत जायसवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के निवासी है तथा वर्ष 2014 बैच के आईपीएस है।


सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट

शामली मे जिला स्तरीय पंचायत पार्लियामेंट का आयोजन हुआ , जिसमे गावों के विकास मे बनी रूकावट के मुद्दों पर चर्चा हुई

  जिला पंचायत संसाधन केन्द्र फतेपुर  के प्रशिक्षण हाल में तीसरी सरकार अभियान के अंतर्गत हुआ जिला स्तरीय पंचायत पार्लियामेंट का आयोजन‌







शामली ( उ०प्र०) 28 नवम्बर 2019

          शामली के जिला पंचायत संसाधन केन्द्र फतेहपर के प्रशिक्षण हाल में तीसरी सरकार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पंचायत पार्लियामेंट का आयोजन किया गया । इस अवसर पर NIRD समृद्धि  मिशन चेनई के प्रमुख  योगेश एण्डले ने कहा कि यह अभियान पंचायतों के संस्थागत विकास हेतु जन सहयोग से संचालित एक लोक अभियान है ।

पंचायत पार्लिमेंट का आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान हैदराबाद, राज्य ग्रामीण विकास संस्थान लखनऊ, पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश तथा मिशन समृद्धि चेन्नई के सहयोग एवं सहभागिता के साथ आयोजन हो रहा है।
परिक्षेत्र मेरठ के क्षेत्रीय समन्वयक प्रमोद चौधरी ने कहा कि  पंचायत पार्लियामेंट का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को भारतीय संविधान के अनुसार अपनी सरकार के रूप में विकसित करने की आवश्यकता और उपाय पर इसकी पहचान करने हेतु व्यस्क नागरिकों के बीच संवाद स्थापित करना तथा उनके निष्कर्षों के आधार पर संघ एवं राज्य सरकार को सुझाव देना है।


तीसरी सरकार अभियान के प्रशिक्षक प्रशांत मिश्रा ने कहा की अभियान का  उद्देश्य अपनी स्वयं की सरकार के लिए पंचायत पार्लियामेंट को संगठित करके तीन स्तरों पर अभियान के लिए नियोजित गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है । लजिसमें  ग्राम संसद, जिला स्तरीय पंचायत पार्लियामेंट तथा प्रांतीय पंचायत पार्लिमेंट शामिल है।

डी0पी0आर0सी0 के प्राचार्य डी0पी0 शर्मा  ने बताया कि 20 अक्टूबर 2019 से ग्राम संसदों का आयोजन सघन एरिया में प्रारंभ किया गया था अब तक उत्तर प्रदेश के चयनित 50 जिलों में लगभग 400 ग्राम संसदो का आयोजन किया जा चुका है जिसमे विभिन मुद्दों पर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुआ है

 19 सुझावों को संकलित करके जिला पंचायत पार्लिमेंट में चर्चा की गई साथ ही इसमें पंचायत सरकार की दोनों संस्थाओं ग्राम पंचायत व ग्राम सभा के लिए सुयोग्य नेतृत्व के विकास पर भी गंभीर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय प्रशिक्षक "पंचायती राज विभाग"  हितेन्द्र कुमार ने कहा कि विभिन्न जिलों से पंचायतो के संस्थागत विकास हेतू जो भी महत्वपूर्ण मुद्दे होंगे उन्हें लखनऊ में होने वाले 21 से 22 दिसम्बर 2019 को प्रांतीय पंचायत पार्लियामेंट ने रखा जाएगा।

जिला स्तरीय पंचायत पार्लियामेंट का संचालन जिला आयोजन समिति के संयोजक अशोक चौहान ने किया। पंचायत पार्लियामेंट के उद्देश्यों, तथा गांव के मुद्दों की पहचान आदि पर ग्राम्य विकास संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक लोकेश कुमार ने विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन पर एस0के0आर्य वी0वी0 इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य  ने प्रांतीय स्तर पर जाने के लिए शामली जिले के 5 मुदो की घोषणा की।  संदर्भ व्यक्ति सीदा हुसैन भी अपने विचार व्यक्त किये। तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव मलिक , रिसोर्स प्रसन्न , सुमन , अजय कुमार , गोरव चौधरी, विपिन चौहान , गुरुदास , राधे श्याम , प्रदीप , मोहित , आँचल मालिक , सत्येंद्र , मेनपाल का विशेष योगदान रहा।




सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट

रोटरी क्लब शामली स्टार एवं फोर्टिस अस्पताल नोएडा द्वारा एक निशुल्क कार्डियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक कैंप का आयोजन किया गया

आज रोटरी क्लब शामली स्टार एवं फोर्टिस अस्पताल नोएडा द्वारा एक निशुल्क कार्डियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक कैंप का आयोजन किया गया







शामली ( उ०प्र०) 27 नवम्बर 2019

आज रोटरी क्लब शामली स्टार एवं फोर्टिस अस्पताल नोएडा द्वारा एक निशुल्क कार्डियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक कैंप का आयोजन किया गया ।‌ जिसके अंदर डॉ कमलेश गुप्ता कार्डियोलॉजिस्ट डॉ मुकेश शंकर ऑर्थोपेडिक ने मरीजों की समस्याएं सुनकर उनकी दवाइयां बताई|

    सभी मरीजों का बीपी शुगर ,बीएमडी आदि की जांच की जिसके अंतर्गत सभी मरीजो की ईसीजी भी की गई , इस कार्यक्रम का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री हरि गुप्ता जी द्वारा किया गया 


कैंप में अस्पताल से नवीन जी और विजय जी का काफी विशेष सहयोग रहा । कैंप में 265 मरीजों का निशुल्क जांच की  की गई । रोटरी क्लब शामली स्टार के सभी सदस्यों ने प्रोग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।


 जिसमें अध्यक्ष विनीत चौधरी   प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव जैन , अखिल तायल , रजत गर्ग ,निखिल ऐरन , अन्वेष ,अमित अरोरा  ,अमित जैन, सुमित गोयल ,आशीष गर्ग, अंकुर आर्य नितिन गर्ग ,प्रियंक जैन, चंचल जैन ,प्रभात गर्ग ,रजत बिंदल, गोपाल मित्तल आदि का भरपूर सहयोग रहा






सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट

शामली के निवासी एक युवक ने 16 साल बाद फिर अपने धर्म में वापस आने की गुहार लगाई , जाने क्या है पूरा मामला

युवक ने कहा 16 साल पहले जब धर्म परिवर्तन किया था उस समय मैं नाबालिग था अब बालिग होने पर मुझे समझ आई










शामली ( उत्तर प्रदेश ) 26 नवंबर 2019


            शामली निवासी एक युवक ने करीब 16 साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था । और अब फिर उसने हिंदू वाहिनी के प्रभारी को पत्र लिखकर वापस हिंदू धर्म में आने की गुहार लगाई है।

              हिंदू वाहिनी प्रभारी को लिखे पत्र में सलीम पुत्र सब्दर निवासी नो कुआं सरवर तीर शामली नामक युवक ने हिंदू वाहिनी महोदय शामली को भेजे पत्र में बताया कि प्रार्थी ने सन 2003 में किसी के कहने पर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म ग्रहण कर लिया था ।

 मगर उस समय प्रार्थी नाबालिग था । सलीम का कहना है कि अब मैं बालिक हो गया हूं और मुझे समझ भी आ गई है अतः मैं अपने पूर्वजों के मान सम्मान के लिए वापस अपने हिंदू धर्म में आना चाहता हूं हालांकि किसी भी हिंदू परिवार की ओर से मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है 

पुलिस उपाधीक्षक शामली सदर सहाब क्या कहते है सुनिए







सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट 

शामली में अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया संविधान दिवस , किसने मनाया ये दिवस , देखे

शामली में कांग्रेस के अनुसूचित जन जाति निस्तारण प्रकोष्ठ द्वारा मनाया गया संविधान दिवस

         



शामली ( उ०प्र०) 26 नवम्बर 2019


         शामली कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति व जन जाति निस्तारण प्रकोष्ठ के तत्वाधान में संविधान निर्माण दिवस मनाया गया ।

इस अवसर पर करमू खेड़ी गांव में अंबेडकर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसी अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय सचिव डॉ एस पी सिंह , मंडल प्रभारी योगी जाटव , रूपेश कुमार मंडल कोऑर्डिनेटर, मुख्य अतिथि रहे

 कार्यक्रम में संविधान निर्माण का महत्व बताया गया।  सभी ने कांग्रेस में आस्था जताई । इस मौके पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग  के लोकसभा प्रभारी अमित कटारिया

 kudana अध्यक्ष वीरपाल सिंह , जिला अध्यक्ष लोकेश कटारिया, व  प्रदीप कश्यप , बबलू पेलखा , सूबे सिंह , डॉक्टर रविन्द्र कुमार , शराफत अली , विनोद कुमार , रजत कुमार , ओमबीर आदि मौजूद रहे ।





सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट

शामली : झिंझाना में रावण के पुतला दहन के समय रावण के साथ युद्ध करते समय जब हनुमान जी ने वास्तविक गुस्से से रावण पर गदा से कर दिये कई वार : बीच- बचाव कराया

जब हनुमान बने कलाकार को वास्तव में गुस्सा आया तो ......






हनुमान जी ने रावण पर गदाओं से कर कई वार 

झिंझाना 8 अक्टूबर :  विजय दशमी के दिन झिंझाना में आज  जब पुतला दहन के समय राम और रावण का युद्ध चल रहा था   तो अचानक हनुमान का रोल कर रहे युवक को गुस्सा आ गया और उसने अपनी गदा से दमादम कई वार रावण पर कर दिये तो भाग कर लोगों को बीच बचाव करना पडा । तब जाकर आगे का कार्यक्रम सुचारु हो सका ।‌


            सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर आज झिंझाना कस्बे में पोस्ट ऑफिस के सामने रावण का पुतला जलाये जाने की तैयारी चल रही थी कि इसी कार्यक्रम के दौरान श्री राम और रावण युद्ध के मंचन से पहले हनुमान जी और रावण का युद्ध चला तो जैसे ही रावण ने तलवार घुमाई तो हनुमान जी का रोल कर रहे युवक को गुस्सा आ गया तो फिर आओ देखा ना ताव हनुमान जी के रोल में उस युवक ने अपनी गदा से कई बार रावण के ऊपर कर दिये । स्थिति को भापकर आयोजकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया । यह विषय पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा । यदि आयोजक बीच - बचाव ना करते तो मामला बढ़ सकता था ।

शामली में भी पुतला दहन के बाद अस्थियां उठाने को लेकर आम लोगों में अफरा-तफरी का माहौल


            शामली में रावण का पुतला जलने के बाद उसकी अस्थियां उठाने को लेकर आम लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा । क्योंकि मान्यता है कि यदि कोई रावण की हस्तियों को घर मिला कर रखता है तो घर में बच्चे नहीं डरते और ओपरी पराई बीमारी से भी बच्चे बचे  रहते हैं । इसलिए पुतला जलने के बाद लोगों में अस्थियाँ उठाने को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा ।

सलाम खाकी न्यूज़ शामली से पत्रकार अजय बावरा की रिपोर्ट

शामली जनपद की हिंदू वाहिनी को बदनाम व दुष्प्रचार करने का आरोप

शामली हिंदू वाहिनी के अधिकारियों तथा संगठन को बदनाम करने के श्रीकांत पुलिस अधीक्षक शामली 


शामली 29 सितंबर : 2019 
       हिंदू वाहिनी शामली के जिलाध्यक्ष बिट्टू ने उक्त शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक शामली को देते हुए बताया की कुछ लोग हमारे संगठन को बदनाम करते हुए इसको फर्जी बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं । 

              बिट्टू ने बताया कि हिंदू वाहिनी का संगठन उत्तर प्रदेश में माननीय महंत योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में हिंदू धर्म के संरक्षण हेतु बनाया हुआ है जो संचालित है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राम जी एवं प्रदेश प्रभारी प्रताप सिंह विधायक डुमरियागंज उत्तर प्रदेश है । 
            शिकायती पत्र में फर्जी बताने सोशल मीडिया पर उल्टा सीधा प्रचार करने का यह आरोप मनोज कुमार पंवार पुत्र शक्ति सिंह व रवि आदि व्यक्तियों पर लगाया गया है पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं ।





सलाम खाकी न्यूज़ शामली से पत्रकार अजय बावरा की रिपोर्ट

शामली पलायन प्रकरण : आरोपी ने भी बाल श्रम कराने व दुकान के चबूतरा के अवैध निर्माण को हटवाने की , पुलिस को दी तहरीर

 शामली के पलायन प्रकरण में आरोपी ने भी लगाया , दुकान पर बने चबूतरे को अवैध रूप से बढाने व बाल श्रम करवाने का आरोप 



  25 सितंबर को शिकायत के बाद जांच पर पहुंची जिला श्रम अधिकारी मधु प्रभा के पहुंचने के बाद हुआ था विवाद



शामली 26 सितंबर : 

         25 सितंबर को अपनी दुकानों पर पलायन का बोर्ड लगाकर हंगामा करने वाले तीनों भाइयों मनोज गुप्ता संजय गुप्ता तथा संदीप गुप्ता के खिलाफ भी आज आरोपी विजय पाठक ने भी पुलिस को तहरीर दे दी है ।
                मिली जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को दयानंद नगर शामली की रहने वाली निर्मला देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उनके तीन बेटे मनोज गुप्ता संजय गुप्ता तथा संदीप गुप्ता जूस कॉर्नर की दुकाने मिल रोड पर चलाते हैं


और उन्हें विजय पाठक नाम का पड़ोसी तरह तरह के मामलों में फंसाने की धमकी दे रहा है जिस वजह से पुलिस भी उनकी कोई शिकायत नहीं सुन रही है इसी वजह से वह तीनों भाई शामली छोड़कर पलायन करने को मजबूर है यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुई थी ।
       

सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय बावरा की रिपोर्ट

शामली के व्यापारी ने कारोबार बंद करके पलायन की दी चेतावनी , दबंग पड़ोसी की शिकायत नहीं सुन रही पुलिस , उल्टे थाने से भगाने का भी आरोप

जूस कार्नर व्यापारी का उत्पीड़न करने का एक दबंग पड़ोसी पर आरोप




शामली : 25 सितंबर 2019

     शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके तीन बेटे मनोज गुप्ता संजय गुप्ता तथा संदीप गुप्ता शामली कोतवाली के पास जूस कार्नर चलाते हैं ।



       महिला का आरोप है कि उनका एक पडौसी  विजय पाठक उनका उत्पीड़न करता है । तरह-तरह के आरोपों में बंद करा देने की धमकी देता है और भी कई वजह से परेशान कर रहा है ।


 महिला का यह भी आरोप है कि जब वें इस शिकायत को लेकर कोतवाली में पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया । जब यह चर्चा आसपास के व्यापारियों को मिली तो उनमें रोष उत्पन्न हो गया । 


जूस कॉर्नर चलाने वाले तीनों व्यापारी भाइयों ने साफ कहा की उनका उत्पीड़न पिछले काफी समय से हो रहा है और पुलिस भी उनकी शिकायत नहीं सुनती ।


 तो ऐसे में उनके पास अपना कारोबार बंद करके शामली से पलायन करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है । 





सलाम खाकी न्यूज शामली से पत्रकार अजय बावरा  की रिपोर्ट