शहीद पुलिस कर्मचारी महेन्द्र सिंह को किया याद, विभाग ने दी श्रद्धांजली
शहीद के भाई व पत्नी को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद, 23 अक्टूबर। पुलिस की ड्यूटी जनसेवा का सबसे बेहतर माध्यम है। पुलिस कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर हर समय तत्पर रहता है। जनसेवा करते हुए शहीद पुलिस कर्मचारियों को युगों-युगों तक याद रखा जाता है। हम रहें न रहें लेकिन वतन पर मिटने वालों की शहादत को
हमेशा नमन किया जाता रहा है और किया जाता रहेगा। यह बात थाना शहर टोहाना के प्रभारी सुरेन्द्र कम्बोज ने गांव इन्दाछोई निवासी शहीद महेन्द्र सिंह की याद में टोहाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। शहीद महेन्द्र सिंह ने इसी स्कूल से
शिक्षा ग्रहण की थी। 25 जुलाई 1991 को उग्रवादी कांड सिरसा में फल्गु नाका पर महेन्द्र सिंह पुत्र दलीप सिंह इन्दाछोई शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में एसएचओ के अलावा स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने भी शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धंजली अर्पित की। इसके अलावा कार्यक्रम में एसएचओ ने शहीद महेंद्र सिंह की विधवा लिछमा देवी व उसके बड़े भाई सत्यप्यार सिंह को पुलिस प्रशासन की तरफ से शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएचओ श्री कम्बोज ने कहा कि पुलिस का जवान हमेशा अपने कर्तव्य का निर्वाह करता हुआ अपनी ड्यूटी को पूरा करता है। भले ही उसके सामने किसी भी प्रकार की परेशानी व चुनौतियां क्यों न आएं। कार्यक्रम में शहीद के परिवार के सदस्य, स्कूल स्टाफ व शहर के गणमान्य व्यक्ति मोजूद रहे।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
........
No comments:
Post a Comment