Advertisement


  फतेहाबाद पुलिस ने लॉक डाउन में शराब बिक्री करते चार गिरफ्तार,158 बोतल नाजायज शराब व 8 बोतल देसी शराब बरामद

सलाम खाकी न्यूज़


फतेहाबाद, 11 जून। लॉकडाउन में शराब तस्करी करने वालों की धरपकड़ जारी रखते हुए जिला फतेहाबाद पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 158 बोतल नाजायज शराब व 8 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की है। सीआईए पुलिस




 फतेहाबाद की टीम ने एसआई भजन सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव मोहम्मपुर सोत्र से एक युवक को उसके घर के सामने से 48 बोतल नाजायज शराब सहित गिरफ्तार किया है। वही सीआईए की दूसरी टीम ने एएसआई रिछपाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव एमपी सौत्र में घर के बाहर नाजायज शराब बेच रहे एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 60 बोतल नाजायज शराब बरामद की। थाना भूना पुलिस की टीम ने एसआई दिलबाग सिंह के नेतृत्व में बाबा राणाधीर मंदिर के पास एक युवक को शराब बेचते काबू कर उसके पास से 50 बोतल नाजायज शराब बरामद की। एक अन्य मामले में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की टीम ने एसआई सरबजीत के नेतृत्व में शिवालय मार्किट फतेहाबाद से कबीर बस्ती के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 8 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। सभी मामलों में पुलिस ने सम्बंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं।


सलाम खाकी न्यूज़ से

 क्राइम रिपोर्टर

 सुमित कुमार की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment