हिसार*पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार ने सहायक पुलिस अधीक्षक, सभी उप पुलिस अधीक्षकों व थाना प्रबंधकों के साथ की अपराध गोष्ठी।*
सलाम खाकी न्यूज़
आज दिनांक 11.06.2021 को जिला सभागार, मिनी सचिवायल हिसार में पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक श्री बलवान सिंह राणा,आईपीएस द्वारा एक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे सहायक पुलिस अधीक्षक, सभी उप पुलिस अधीक्षक, सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज शामिल हुए। इस दौरान लम्बे समय से लंबित अभियोगों की प्रगति की समीक्षा की गई व उनके त्वरित निपटान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान शहर व थाना क्षेत्र के इलाकों में प्रभावी गस्त
सुनिश्चित करने हेतु विस्तार से विचार विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक ने महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों में सम्वेदनशीलता के साथ तुरन्त अपराध पंजीकरण सहित समयबद्ध जांच के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के उचित प्रकार से लागू करने हेतु चर्चा की गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक ने ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर मामला पंजीबद्ध करने के साथ ही सायबर सेल की मदद से आरोपीयो की पहचान कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों से एन डी पी एस एक्ट के तहत सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने बारे भी निर्देश दिए है।
पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण बारे भी चर्चा की तथा पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए की आमजन से सामंजस्य बनाए रखे। अंत में पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार ने आमजन से भी अपील की है कि कोरोना महामारी के दौरान मास्क पहनने संबंधित निर्देशो का पालन करे और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की अपराधिक गतिविधि के बारे में पता चले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कट्रोल रूम को सूचित करे।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment