Advertisement



हिसार पुलिस ने*लूटपाट और छीना झपटी के तीन आरोपी काबू, आरोपियों ने कबूली 35 वारदाते*

सलाम खाकी न्यूज़


  हिसार पुलिस 11 जून 2021

   पुलिस चौकी पुराना बस स्टैंड बरवाला में गाँव बधावङ निवासी 

रोशन लाल ने शिकायत दी कि  दिनाँक 20-03-2021 को मै 125000 रुपये लेकर पैदल ही अनाज मण्डी हिसार से निकला। फिर मैं पुराना बस स्टैंड पैदल ही पहुंचा। वहा एक स्कूटी सवार ने सरकारी दफ्तर के बारे में मुझ से पूछा जिस पर मैंने कहा मुझे नहीं पता। उसी समय एक अन्य स्कूटी सवार ने मुझे कहा तुम मेरी स्कूटी पर बैठो, जिस पर मैं उस स्कूटी पर सवार हो ब्राहाण धर्मशाला के पास जाकर मैंने कहा कि स्कुटी रोको, तो उसने स्कुटी रोकी और स्कुटी चालक झपटा मारकर 125000 रुपये छीनकर भाग गया और 2 मोटरसाईकिलो पर सवार होकर 4 लङके आ गये और उन लङको ने मेरे साथ मारपीट की और मोटरसाईकिलो व स्कुटी पर सवार लङके मौका से भाग गये। शिकायत कर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 379A के तहत अभियोग संख्या 143 दिनाक 20.03.2021 अंकित कर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही शुरू की गई।




      पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा,आईपीएस ने मामला संज्ञान में आते ही आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए, जिसके फलस्वरूप स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में इंदिरा कॉलोनी रोहतक निवासी नरेंद्र, विजय और धर्मेंद्र उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया है।

     सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है। आरोपियों ने ब्राह्मण धर्मशाला टोहाना रोड बरवाला से रोशन लाल से मारपीट कर  ₹125000 जबरदस्ती छीन कर भाग गए थे।

     पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर इंद्रा कॉलोनी रोहतक निवासी नरेंद्र ने बताया कि हम तीनों ने मिलकर लूट, ठगी, जेब तराश व छीना झपटी करते है।   मेरे ऊपर हिसार में तकरीबन 10  मुकदमे चल रहे हैं जो सभी न्यायालय में विचाराधीन है। 

    पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने निम्न वारदाते कबूली है :


1. दिनांक 02.06.2021 को हम तीनों ने मिलकर फव्वारा चौक गोहाना से सुबह-सुबह एक व्यक्ति को बहला फुसलाकर उसका सोने का कड़ा  चुराया था।

2. दिनांक 02.02.2021 को हमने मॉडल टाउन पानीपत में एक बूढ़ी औरत को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके सोने के बाले और एक सोने का ओम चोरी किया था।

3. दिनांक 17. 3.21 को हमने कवि रोड पानीपत से एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर उस व्यक्ति के द्वारा पहनी हुई सोने की  अंगूठियां चुराई थी।

4. आज से करीब 4 महीने पहले हमने रेवाड़ी में एक पेट्रोल पंप के पास से एक व्यक्ति की जेब से ₹25000 चोरी किए थे।

5. आज से करीब 10 दिन पहले हमने रोहतक रोड पानीपत पुल के नीचे से एक व्यक्ति की जेब से ₹25000 निकाले थे।

6. आज से करीब डेढ़ महीने पहले हमने पटियाला चौक जींद से एक व्यक्ति की जेब से ₹18000 चोरी किए थे।

7. आज से करीब 2 महीने पहले हमने बस अड्डा खरखोदा से एक व्यक्ति की जेब से ₹10000 चोरी किए थे।

8. दिनांक 1.6. 2021 को हमने सिशाय पुल हांसी के पास से एक व्यक्ति को बहला-फुसलाकर सोने की अंगूठी चोरी की थी।

9. आज से करीब 3/4 महीने पहले  हमने रेलवे स्टेशन सोनीपत के पास से एक व्यक्ति की जेब से ₹20000 चोरी किए थे।

10. आज से करीब 5 महीने पहले हमने सब्जी मंडी नरेला दिल्ली से एक व्यक्ति की जेब से ₹7000 चोरी किए थे।

11. आज से करीब 5 महीने पहले हमने बस अड्डा भिवानी से एक व्यक्ति की जेब से ₹15000 चोरी किए थे।

12. दिनांक 4.6.2021 को हमने बस स्टैंड बहादुरगढ़ से एक व्यक्ति की जेब से ₹4000 निकाले थे।

13. दिनांक 11.09. 2020 को हमने काली माता मंदिर जींद के पास से एक व्यक्ति को बहला-फुसलाकर उस व्यक्ति की सोने की अंगूठी चोरी की थी।

14. दिनॉक 25.12.2020 को हमने ताँगा चौक जीन्द से एक औरत के पर्स व दो मोबाईल चोरी किए थे । पर्स में करीब 20/22 हजार रूपये थे । 

15. आज से करीब 2 महीने पहले हमने नांगलोई दिल्ली से एक व्यक्ति को बहला फुसलाकर एक अंगूठी सोना चोरी की थी । 16. आज से करीब 2 महीने हमने I.S.B.T दिल्ली से एक व्यक्ति को बहला फुसलाकर उसकी एक अंगूठी सोना चोरी की थी । 

17. आज से करीब दो महीने पहले सांई बाबा मन्दिर नजफगढ दिल्ली से एक व्यक्ति को बहला फुसलाकर एक अंगूठी सोना चोरी की थी । 

18. आज से करीब 1 महीने पहले हमने नरेला दिल्ली से एक व्यक्ति को बहला फुसलाकर एक अंगूठी सोना चोरी की थी । 

19. आज से करीब 1 महीने पहले हमने बुआना दिल्ली से एक व्यक्ति को बहला फुसलाकर एक अंगूठी सोना चोरी की थी । 

20. आज से करीब ढेढ महीने पहले हमने I.S.B.T दिल्ली से एक व्यक्ति को बहला फुसलाकर एक सोने की चैन चोरी की थी । 21. आज से करीब 15 दिन पहले हमने I.S.B.T दिल्ली से एक व्यक्ति को बहला फुसलाकर एक अंगूठी सोना चोरी की थी । 22. आज से करीब 15 दिन पहले हमने I.S.B.T दिल्ली से एक व्यक्ति को बहला फुसलाकर एक अंगूठी सोना चोरी की थी । 23. दिनॉक 26.02.2020 को हमने बस अड्डा जीन्द के पास एक औरत को नशीला पदार्थ सुंघाकर 4 कडे सोना , 3 अंगूठी सोना व एक बाली सोना चोरी किए थे ।

 24. दिनांक 15.02.2020 को हमने डाकघर जुलाना के पास से एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करके से व्यक्ति की अंगूठी छीनी थी । 

25. करीब 3/4 महीने पहले हमने अनाज मण्डी मैन बाजार झज्जर के पास से एक व्यक्ति से 2 अंगूठी सोना छीने थे । 

26. करीब साढे तीन महीने पहले हमने सुल्तानपुरी दिल्ली के पास से एक व्यक्ति से सोना की अंगूठी छीने थे ।

 27. करीब एक डेढ महीने पहले हमने सुल्तानपुरी दिल्ली के पास से एक व्यक्ति से सोना की अंगूठी व 15 हजार रुपये छीने थे । 

28. करीब दो महीने पहले हमने सुल्तानपुरी दिल्ली गंदा नाला के पास से एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये छीने थे ।

29. करीब दो महीने पहले हम पीरागढी दिल्ली के पास से एक व्यक्ति से सोना की अंगूठी छीनकर भाग गए थे । 

30. करीब ढेढ महीने पहले हमने नजफगढ़ दिल्ली के पास से एक व्यक्ति से 20 हजार रूपये छीने थे। 

31. करीब एक महीने हमने सुल्तानपुरी दिल्ली के पास से एक व्यक्ति से 25 हजार रूपये छीने थे।

32. करीब तीन महीने हमने झज्जर - दादरी रोड चौक झज्जर के पास से एक व्यक्ति से 20 हजार रूपये छीने थे । 

33. करीब दो महीने पहले हमने रेवाडी रोड झज्जर नजदीक सब्जी मण्डी चौक के पास से एक व्यक्ति से 25 हजार रूपये छीने थे।

 34. करीब 2 महीने पहले हमने ट्रक मार्केट बहादुरगढ के पास से एक व्यक्ति से 15 हजार रूपये छीने थे । 

35. करीब एक महीने पहले हमने दिल्ली रोड बहादुरगट टोल टैक्स पार करके एक व्यक्ति से 20 हजार रूपये छीने थे । 

       आरोपियों से इनके अलावा ओर वारदात बारे गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपियों को आज पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट





,,,

No comments:

Post a Comment