हरियाणा में फाइनेंस की गई गाड़ियों को नीलामी के बाद फर्जी कागजात और चेसिस नम्बर तैयार करके बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। सिरसा सीआईए पुलिस ने ऐसी 3 गाड़ियां कब्जे में ली है।
वहीं कुछ माह पहले भी सीआईए सिरसा ने दो लोगों को चोरी की गाड़ियां बेचने मामले में गिपफ्तार किया था। जिसमें फतेहाबाद का एक डिलर भी शामिल था। वहीं सिरसा पुलिस लगातार मामले में नए खुलासे करती जा रही है।.
पुलिस सूत्रों की माने तो सीआईए सिरसा की एक टीम ने रोहतक में दबिश देकर गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि उसकी पहचान सुनील चिटकारा के रूप में हुई है। सिरसा सीआईए ने दो दिन पहले कालांवाली और सिरसा से 3 कार पकड़ी थी। इसमें से दो कालांवाली में बेच रखी थी एक गाड़ी सिरसा में डीलर को बेचने के लिए दी हुई थी। गाड़ी कब्जे में लेकर जांच की तो ये जगाधरी में रजिस्टर्ड थी। जब कागजात देखे तो फर्जी मिले। वहीं चेसिस नम्बर इंजन नंबर से भी छेड़छाड़ की हुई थी।



No comments:
Post a Comment