फतेहाबाद कुल्ला चौकी पुलिस ने 82 बोतल नाजायज शराब सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद, 14 जनवरी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के दिशा निर्देश अनुसार जिला में चलाए गए नशा तस्करी की धरपकड़ अभियान के तहत थाना सदर टोहाना के अंतर्गत
कुला चौकी इंचार्ज एएसआई कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस कुलां पुलिस चौकी टीम ने नाजायज शराब निकालने व रखने वालों पर कार्यवाही करते हुए गश्त के दौरान जापतेवाला गांव के नजदीक से एक व्यक्ति को दो कैनी में भरी 82 बोतल नाजायज
शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की है। पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ती
अपने घर के सामने नाजायज शराब लिये हुए है और कही जाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को नाजायज शराब सहित काबू कर लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा जाएगा।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
----------------



No comments:
Post a Comment