Advertisement

CIA पुलिस टोहाना ने न्यू प्रभाकर कालोनी चोरी मामले में चोरी का माल रखने के आरोपी से रिमांड के दौरान लाखों के जेवरात बरामद, सलाम खाकी न्यूज़


 

CIA पुलिस टोहाना ने न्यू प्रभाकर कालोनी चोरी मामले में चोरी का माल रखने के आरोपी से रिमांड के दौरान लाखों के जेवरात बरामद,

सलाम खाकी न्यूज़

फतेहाबाद, 15 जनवरी। सीआईए टोहाना पुलिस ने एस आई साधुराम के नेतृत्व में टोहाना  की न्यू प्रभाकर कालोनी स्थित एक मकान सें हुई नकदी और जेवरात चोरी के आरोप में चण्डीगढ़ रोड टोहाना से संदीप, अंकुश



व दीपक ,राज नगर टोहाना निवासी को पहले गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए जेवरात व नगदी बरामद की थी। पुलिस ने इस मामले की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए चोरी का माल रखने के आरोप में राजनगर टोहाना के रवि को गिरफ्तार कर था। कल कोर्ट से आरोपी को जेवरात बरामदगी 




के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी से लाखों रुपये का करीब 67 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किये है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया है।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट

------------

No comments:

Post a Comment