Advertisement

गृह ब्लॉक तैनात है रिश्वतखोर ग्राम पंचायत अधिकारी,वीडियो वायरल

बिजनौर । प्रदेश में सत्ता किसी भी पार्टी की हो सरकारी मशीनरी अपने बनाएं नियम से चलती रही है और चलती रहेगी इसमें संशय कम ही है।  नियमत: कोई भी ग्राम पंचायत सचिव अपने होम ब्लॉक में नियुक्त नहीं हो सकता। लेकिन चांदी के सिक्कों की खनक के सामने ,शासन द्वारा जारी नियम ताक पर रखे रहते हैं। इसी तरह एक मामला कोतवाली ब्लॉक से सामने आया है। जहां कोतवाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सैदपुरा गज्जू के प्रधान पति ग्राम पंचायत अधिकारी विरेन्द्र सिंह हैं। जो ग्राम कोठरा, हिरावाली आदि ग्रामों में तैनात हैं। जमकर दोनों हाथों से जनता को लूट रहा है। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है,जो वॉयरल हो रहा है। वीरेंद्र सिंह गांव में शौचालय के चैक वितरित कर रहे हैं और खुलेआम ५०० रूपये प्रति शौचालय की रिश्वत लेकर चैक वितरित कर रहे हैं। और कह रहे हैं कि मुझे भी ऊपर देने हैं , इनकी पत्नी ग्राम प्रधान है और यह अपने होम ब्लाक में ही ग्राम पंचायत अधिकारी है। वीरेंद्र सिंह स्वं ही ग्राम प्रधान का कार्य देखते हैं।शौचालयों व आवासों में भी खुल कर पैसा वसूल रहे हैं।इस सम्बन्ध में  जिला पंचायतराज अधिकारी ने कहा कि वीडियो देखने पर काफी पुरानी लगती है ,ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ज़बाब मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment