आवश्यक सेवा वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत पूर्ति निरीक्षक ने कराया मुकदमा दर्ज
मुकदमे में 72 बोरे बरामदगी का दावा की आपूर्ति निरीक्षक ने
झिंझाना ( शामली ) 17 जून 2020
बीते मंगलवार 16 जून की शाम करनाल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर एसडीएम ऊन के द्वारा छापे मार कार्यवाही की गई । इस कार्रवाई के अंतर्गत मौके से भारी मात्रा में राशन का गेहूं तथा चावल कुछ सरकारी कट्टों में तथा कुछ प्राइवेट कट्टो पकड़ा गया । प्रशासन ने बरामद गेहूं चावल को अपने कब्जे में ले लिया था । जिसमें आज पूर्ति निरीक्षक की ओर से आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है । इस मामले में पिता पुत्र को आरोपी बनाया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम ऊन उद्भव त्रिपाठी ने पुलिस को साथ लेकर करनाल हाईवे स्थित एक ढाबे पर बीते मंगलवार की शाम छापामार कार्रवाई की , जिसमें मौके पर राशन का गेहूं व चावल पकड़ा गया । एसडीएम ऊन द्वारा बताया गया कि ढाबे पर राशन के गेहूं और चावल की कालाबाजारी की सूचना पिछले काफी समय से मिल रही थी । मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम छापा मारा गया जिसमें 74 बोरे गेहूं के भरे मिले । चार बोरे सरकारी भरे मिले तथा कुछ सरकारी खाली बोरे भी बरामद हुए है । इस मामले में कुशलपाल व उसके बेटे मोहित को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने जारी प्रेस नोट में बताया कि ऊन ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 / 7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । जिसमें राशन के गेहूं से भरे हुए 72 बोरे बरामद हुए हैं । जो ढाबे पर राशन के गेहूँ व चावल की काला बाजारी कर रहे थे । तथा दो आरोपियों कुशल पाल पुत्र तथा मोहित पुत्र कुशल पाल पुत्र गोपाल को जेल भेजा जा रहा है ।

कहा गये 8 बोरे राशन के
एसडीएम ऊन उद्भव त्रिपाठी ने मंगलवार की देर शाम पूछने पर बताया था कि 4 बोरे सरकारी भरे मिले तथा 76 बोरो मे सरकारी बोरों के गेहूँ को पलटा गया था । यानि कुल 80 बोरे बरामद होना बताया गया था । जबकि थाना प्रभारी पी के सिंह ने अपने प्रेस नोट में कुल 72 बोरो का ही जिक्र किया है । मुकदमा आज बुधवार में दर्ज किया गया है । दर्ज होने मे जो देर हुई है क्या उसी मे 8 बोरे गायब हो गये ? आखिर कही तो कुछ चूक है या फिर कोई खेल ।
सलाम खाकी न्यूज ऊन से विक्की वर्मा की रिपोर्ट
सलाम खाकी न्यूज ऊन से विक्की वर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment