Advertisement

ललितपुर न्यूज:- मड़ावरा पुलिस ने तीन चोरो को किया गिरफ्तार महरौनी के सिंगेपुर निवासी हैं तीनों युवक, नब्बे हजार रुपये सहित एक मोटरसाइकिल बरामद



ललितपुर न्यूज:- मड़ावरा पुलिस ने तीन चोरो को किया गिरफ्तार

महरौनी के सिंगेपुर निवासी हैं तीनों युवक, नब्बे हजार रुपये सहित एक मोटरसाइकिल बरामद

ललितपुर: जनपद के थाना मड़ावरा पुलिस ने बीते गुरुवार को 90 हजार रुपये, एक मोटरसाइकिल सहित तीन चोर गिरफ्तार किए हैं। आरोपी भीड़भाड़ बाले इलाकों में लोगों की जेब पर बड़े ही कलात्मक ढंग से हाँथ साफ कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
  बीते कई दिनों से कस्बा मड़ावरा में बैंक के आसपास उपभोक्ताओं, दुकानों तथा भीड़भाड़ बाले इलाकों में तीन टप्पेबाज सक्रिय थे। थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि कस्बे में आए दिन चोरी की घटनाएं घटित होने के मध्य, लगातार उन्हें शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
बीते गुरुवार मुखविर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने एक पुलिस टीम के साथ कस्बा स्थित कई जगहों पर दबिश दी, और पीछा करते हुए गल्ला मंडी के नजदीक से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी व पूंछतांछ में उक्त के पास से नब्बे हजार रुपये नकद और एक छुरा व एक डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार हुए युवकों ने अपने नाम राजकुमार पुत्र फूलचंद, अजीब पुत्र जसम, बीरेन्द्र पुत्र बरम बताए तथा तीनों मोगिया जाति से ताल्लुक रखते हैं। यह महरौनी कोतवाली के ग्राम सिंगेपुर के रहने बाले हैं। जिन्होंने कस्बा सहित कई अन्य जगह चोरी करने की बात कबूल की है। 

सलाम खाकी न्यूज से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment