Advertisement

21 ग्राम हेरोइन तस्करी के आरोप में नाकाबंदी कर पकड़े दो कार सवार युवक,




21 ग्राम हेरोइन तस्करी के आरोप में नाकाबंदी कर पकड़े दो कार सवार युवक,

फतेहाबाद, 19 जून। फतेहाबाद पुलिस ने कल नाकाबंदी कर वाहनों की चैंकिंग के दौरान हेरोइन तस्करी के आरोप में दो कार सवार युवकों को गिरफ्तार किया है।




 पुलिस ने उनके कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट मे पेश किए गए। जहां से 



दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज जाएगा। एन्टी नारकोटिक पुलिस टीम गांव धागड़ के पास नाकाबंदी करके व्हीकलों की चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान हिसार की 



तरफ से आई एक रिटिज कार को पुलिस ने चैकिंग के लिए रुकवाया। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी उपरांत

 कार के डैस बोर्ड से 21 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने कार में बैठे फतेहाबाद निवासी बब्लू व बलदेव उर्फ बबु दोनों को



 काबू कर लिया। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस असली सप्लायर की तलाश कर रही है।

ब्युरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट फ़तेहाबाद ःहरियाणा 

No comments:

Post a Comment