मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ कराया मामला दर्ज
चौसाना ( शामली ) 14 जून 2020
सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के एक गांव कुंडा कलां के निवासीगण बाइक पर सवार होकर आज रविवार सुबह करीब छः बजे दो चचेरे भाई इकराम पुत्र अकरम व इस्तखार पुत्र इस्लाम कैराना क्षेत्र के गांव रामडा में बाइक संख्या एच आर 60 - 9642 पर तरबूज ले कर जा रहे थे ।
चौसाना मे घुसते ही ठाकुर कर्ण सिंह की दूध की डेयरी के पास युवकों की बाइक ट्रक संख्या एच आर 62 - 4123 की चपेट में आ गई । जिससे मौके पर ही एक बाइक सवार 22 वर्षीय इकराम पुत्र अकरम की मौत हो गई ।
जबकि दूसरा चचेरा भाई किशोर इस्तखार इसमें घायल हो गया । चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया गया है ।
ट्रक को छोड़कर ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा । पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है ।

सलाम खाकी न्यूज चौसाना ( शामली ) से सुहेल राणा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment