Advertisement

Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज चौसाना ( शामली ) से सुहेल राणा की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज चौसाना ( शामली ) से सुहेल राणा की रिपोर्ट. Show all posts

शामली न्यूज़ : चौसाना‌ - गंगोह मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर दो बाइक सवारों में एक की मौत व एक किशोर घायल

मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ कराया मामला दर्ज




चौसाना ( शामली ) 14 जून 2020

              सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के एक गांव कुंडा कलां के निवासीगण बाइक पर सवार होकर आज रविवार सुबह करीब छः बजे दो चचेरे भाई इकराम पुत्र अकरम व इस्तखार पुत्र इस्लाम कैराना क्षेत्र के गांव रामडा में बाइक संख्या एच आर 60 - 9642 पर तरबूज ले कर जा रहे थे ।

चौसाना मे घुसते ही ठाकुर कर्ण सिंह की दूध की डेयरी के पास युवकों की बाइक ट्रक संख्या एच आर 62 - 4123 की चपेट में आ गई । जिससे मौके पर ही एक बाइक सवार 22 वर्षीय इकराम पुत्र अकरम की मौत हो गई ।

जबकि दूसरा चचेरा भाई किशोर इस्तखार इसमें घायल हो गया ।  चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया गया है ।

ट्रक को छोड़कर ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा । पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है ।



सलाम खाकी न्यूज चौसाना ( शामली ) से सुहेल राणा की रिपोर्ट

यमुना नदी के रास्ते हरियाणा से आने वाले उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को रोकेगी पुलिस , यमुना किनारे शामली पुलिस की गश्त जारी

जनपद शामली मे यमुना नदी के किनारे पुलिस कर रही निगरानी



हरियाणा से आने वाले यूपी प्रवासी मजदूरों को रोक रही शामली पुलिस



झिंझाना शामली 15 मई 2020
      
         हरियाणा , पंजाब आदि राज्यो में उत्तर प्रदेश प्रवासी मजदूर अभी भी अपने उत्तर प्रदेश को लौटने की जुगत में लगे हुए हैं । इसमें कुछ पैदल तो कुछ साइकिलों द्वारा तो कुछ यमुना नदी के बीच से निकलकर उत्तर प्रदेश की सीमा में आ रहे हैं । इनको प्रशासन की मंशा के अनुरूप रोकने के लिए यमुना नदी के किनारे शामली पुलिस की तैनाती कर दी गई है । यह तैनाति थाना झिंझाना की पुलिस चौकी चौसाना क्षेत्र से लेकर  बिडौली , शीतल गढी , चौतरा तक झिंझाना पुलिस की देखरेख मे रहेगी । 

इसके अलावा कैराना पुलिस को बसेड़ा , से कैराना पानीपत पुल तक के क्षेत्र मे यमुना किनारे गश्त के लिए लगाया गया है । ताकि सिस्टम से बाहर होकर कोई भी प्रवासी बिना थर्मल चैकिंग के न आ सके ।‌






सलाम खाकी न्यूज चौसाना ( शामली ) से सुहेल राणा की रिपोर्ट

शामली के थाना झिंझाना की चौसाना पुलिस चौकी के नये इंचार्ज ने कहा , नही होंगे अवैध धंधे - दिनेश शर्मा का हुआ विदाई समारोह

चौसाना पुलिस चौकी के नवागन्तुक इंचार्ज रविन्द्र कुमार ने लिया चार्ज 







पुराने चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार का तबादला होने पर पुलिस चौकी मे हुआ विदाई समारोह 




चौसाना ( शामली ) 22 नवम्बर 2019

        शामली जनपद के थाना झिंझाना की पुलिस चौकी के इंचार्ज दिनेश कुमार शर्मा का तबादला शामली के लिये हो गया ।‌ उनके स्थान पर नवागंतुक चौकी इंचार्ज रविन्दर कुमार ने चार्ज ले लिया है । 


          आज 22 नवम्बर को चौसाना की पुलिस चौकी एक समारोह का आयोजन हुआ । जिसमे नये चौकी इंचार्ज का स्वागत व पुराने चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार शर्मा का विदाई समारोह किया गया । 

दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिस तरह से यहा के लोगों ने मेरा सम्मान किया , मुझे अपना सहयोग किया , अपना प्यार दिया , मै उन सभी का आभारी रहूंगा । 


दूसरी ओर नवागन्तुक चौकी इंचार्ज रविन्द्र कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र के सभी गणमान्यों का सहयोग मेरे लिये आपेक्षित है । आप के सहयोग के बिना अपराधिक पृवर्ति के लोगों पर शिकंजा नही कस सकता । इस मौके पर साफ कहा कि जो लोग अवैध धंधे कर रहे है मै उनको अगाह करना चाहता हूँ कि उन्हे छोड दे या फिर सलाखों के पीछे जाने को तैयार रहे ।

 इस मौके पर राव रिजवान राणा राव , हाजी आस राव तौसीफ राव , निसार मुखिया , चौधरी सरताज सरपंच , राव सत्तार , चौधरी राव शौकीन , राकेश कश्यप , ऋषि पाल सैनी , राजू कुमार सैनी , मतलूब राणा , नाई नगला नवीन से राव मुकीम प्रधान ,  चौधरी यूसुफ डीलर ,  राव कामिल राणा , राव आलिम राणा , भड़ी से राव मेहताब राणा , खलील प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे ।‌




सलाम खाकी न्यूज चौसाना ( शामली ) से सुहेल राणा की रिपोर्ट