Advertisement

घर के बाहर नल पर पानी भर रही महिला से की प्रधान व उनके भाई ने छेड़छाड़ मामला पहुंचा थाने

आपको बताते चले की यह पूरा मामला जनपद लखीमपुर खीरी कोतवाली नीमगांव की ग्राम पंचायत पैला का है यहां के प्रधान पति अरविंद कुमार राज उर्फ राजू राज व उनके साथ  उनके भाई प्रेमानंद राज पुत्र मथुरा प्रसाद राज ने आज सुबह लगभग 7:30 बजे गांव में ही रहने वाले धनंजय श्रीवास्तव की पत्नी तेजवती अपने मकान के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भर रही थी कि इसी बीच ग्राम पंचायत पैला की प्रधान सुधा देवी के पति अरविंद राज उर्फ राजू तथा प्रेमानंद वहां पर आ गए और युवती से जबरन छेड़छाड़ करने लगे महिला के शोर  मचाने पर महिला की सास मौके पर आ गई और

आरोपियों से अपनी बहू को छुड़ाने की कोशिश करने लगी तो आरोपियों ने उनको भी धक्का देकर उनसे भी मारपीट की तथा जब यह बात धनंजय व उनके परिवारी जनो को पता चली तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए प्रधान से पूछा तो प्रधान व उनके भाई तथा उनके साथ में काफी लोग एकत्रित हो गए तथा परिवार वालों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे ते हुए कहा कि तुम हमारा कुछ नहीं कर सकते हो इसके बाद पीड़ित धनंजय श्रीवास्तव व उनकी पत्नी तेजवती श्रीवास्तव थाना नीमगांव में जाकर तहरीर दे दी है तहरीर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने कहा है की मौके का निरीक्षण कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ की जाएगी,,,

*जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से  कृष्णा अवस्थी की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment