Advertisement

खाकी तो नहीं है कोरोना की चपेट में , पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट हुआ शुरू |


 तेजी से फैल रहे कोरोना को लेकर कहीं खाकी वर्दी कोरोना की चपेट में तो नहीं | इसे लेकर सिरसा में पुलिस कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट शुरू किया गया |इसके तहत जिले के हर चौकी और थानों से 5-5 पुलिस कर्मचारी रोजाना कोरोना टेस्ट करवाने  सिविल हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं  | 

आज सिटी थाना व सिविल लाइन थाना से शामिल चौकियों से 10 पुलिस कर्मचारी कोरोना टेस्ट करवाने हॉस्पिटल पहुंचे | बता देते हैं कि सिरसा जिले में लगभग 1500 पुलिस कर्मचारी है | जो मार्च से ही कोरोना योद्धा बनकर हर चौक चौराहे, नाके, हॉस्पिटल, चौकी, थाने एवं अन्य जगहों पर पर अपनी ड्यूटी दे रहे है | 

जिले की सभी एंटी प्वाइंटों की चेक पोस्टों पर इन पुलिस कर्मचारियों को कोरोना से ज्यादा खतरा है |जिससे इन पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों और उनके परिवार वाले भी चिंतित है | जांच के बाद यह साफ हो जाएगा कि पुलिस अधिकारी भी कोरोना से संक्रमित है या नहीं |

वहीं सिविल लाइन थाना के एसएचओ अमित बेनीवाल ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर सभी पुलिस कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है और सभी पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं | सिविल लाइन थाने और इसमें शामिल चौकियों से रोजाना पांच पांच मुलाजिम कोरोना टेस्ट करवाने हॉस्पिटल जा रहे हैं | बारी-बारी से सभी पुलिस कर्मचारियों की जांच होगी | 

सलाम खाकी न्यूज़ के सिरसा से जिला प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों का काम ही कुछ ऐसा है , लोगों की फरियाद सुनने के अलावा उन पर कार्यवाही करनी पड़ती है | आज उनका रोजाना सैकड़ों लोगों के संपर्क में आना सामान्य बात है |इसलिए यह खतरा बना रहता है कि कहीं कोई पुलिस कर्मचारी किसी कोरोना  संक्रमित के संपर्क में तो नहीं आ गए |

No comments:

Post a Comment