Advertisement

मकान के हिस्से को लेकर भाई ने किया भाई का सिर धड़ से अलग


डीएसपी श्री बिरम सिह टोहाना 


  मकान के हिस्से को लेकर भाई ने किया भाई का सिर धड़ से अलग 
फ़तेहाबाद :- टोहाना 19  जून एक भाई ने अपने ही भाई का तेज धार हथियार से गला काटकर सर धड़ से अलग कर दिया यह घटना शहर टोहाना  के नया बाजार पटवारी वाली गली में 



एक व्यक्ति दीपक उर्फ दीप पुत्र रामकिशन की तेज हथियार से उसी के भाई ने हत्या कर दी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर घटनास्थल पर पहुंच कर तुरंत मामले की कार्रवाई 



करते हुए सुषमा पत्नी मनजीत सिंह वासी संगरूर पंजाब का बयान दर्ज  किया  सुषमा ने अपने बयान में बताया कि उसकी मां आत्मा देवी ने करीबन 10 साल पहले पटवारी गली वाला 



मकान उसके भाई दीपक के नाम करवाने के बाद उसके बड़े भाई अशोक के मन में रंजिश पैदा हो गई थी कि उससे भी मकान में हिस्सा मिलना चाहिए था लेकिन आरोपी अशोक उसी



 के भाई दीपक तथा उसके के दूसरे भाई रमेश की बेटी पारुल निवासी हिसार को जान से मारने की धमकी देता रहा था इसी रंजिश के चलते दिनांक 18 जून की रात को अशोक ने दीपक का तेजधार हथियार से गला काटकर सर अलग कर दिया हत्या



 कर दी हथियार लेकर मौके से फरार हो गया इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर भिन्न-भिन्न धारा . 302/ 
/201 /380 /457 /506/ आईपीसी के तहत मामला शहर थाना टोहाना में दर्ज करके पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार 



जी के निर्देशानुसार डीएसपी श्री बिरम सिंह ने चार टीमों को गठन कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी 19 जून को आरोपी को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए काबू कर 



लिया आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर पुलिस हिरासत में लिया गया पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मृतक दीपक का सर वह हथियार बरामद कर अदालत में पेश किया जाएगा !

No comments:

Post a Comment