ललितपुर न्यूज:- बेकाबू बुलेरो ने बच्चे के रौंदा, दर्दनाक मौत
ललितपुर:
थाना मदनपुर के भौंती गांव में शुक्रवार के सुबह एक सड़क हादसे में बुलेरो गाड़ी से कुचलकर बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि बुलेरो गाड़ी मदनपुर से होकर कस्बा मड़ावरा की ओर जा रही थी कि अनियंत्रित होकर भौंती में यह हादसा घटित हो गया।
जानकारी मिली कि कस्बा मड़ावरा निवासी विनोद पुत्र घासीराम साहू उम्र 32 वर्ष अपनी बुलेरो गाड़ी क्रमांक UP94M0919 से मदनपुर गांव होकर लौट रहा था। अभी गाड़ी भौंती गांव में बस स्टैण्ड के नजदीक ही पहुंची थी कि एक चार बर्षीय बच्चा घर के बाहर खेलते दिखा। जिसे देखकर ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे खड़े अशोक के पेड़ से जा टकराई, जिससे पेड़ टूट गया, किन्तु स्पीड अत्यधिक होने के चलते गाड़ी नहीं रुकी और वहां खेल रहे चार बर्षीय बालक भगत पुत्र कृपाल को अपनी चपेट में ले लिया। पास में ही रखे डीजल पम्प से टकराकर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तथा बच्चा भी बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को हिरासत में लिया और गाड़ी को थाना मदनपुर पहुंचा दिया। तब तक परिवारीजन बच्चे को घायल अवस्था में सीएचसी मड़ावरा ले गए। जहां से हालात गम्भीर होने के चलते जिलाअस्पताल ललितपुर और फिर मेडिकल कॉलेज झांसी रैफर कर दिया गया। जहां झांसी पहुंचते बक्त रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी इतनी अधिक गति से भाग रही थी कि अगर पेड़ से और पम्प से न टकराई होती तो और भी भयानक हादसा घटित हो सकता था। बताया गया कि बुलेरो में ड्राइवर सहित तीन बच्चे व एक अन्य व्यक्ति सवार था। जिन्हें हल्की चोटें आईं।
वहीं थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना कर जांच की जा रही है।
सलाम खाकी न्यूज से प्रदेश ब्यूरो
पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट





No comments:
Post a Comment