सिरसा के व्यापारी ने चाइनिज कार के आर्डर को किया रद्द
सिरसा। लद्दाख में भारतीय सैन्य कर्मियों की शहादत के बाद चीन के सामान का बहिष्कार करने का सिलसिला निरंतर जारी है। सिरसा के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान *दुर्गा एंटरप्राइजिज* भादरा बाजार ने एसयूवी एमजी हैक्टर की बुंकिंग करवाई थी और लद्दाख में भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद चीन पर आक्रोशित होकर इस आर्डर को निरस्त कर दिया है।
व्यापारी सुनील ने बताया कि वे चीन से किसी भी प्रकार के संबंध नहीं चाहते, इसलिए आर्डर को निरस्त कर दिया है। उन्होंने एसयूवी एमजी हैक्टर करनाल के डीलर के पास 51 हजार रुपये में बुक करवाई थी। सुनील ने आमजन से चीन के बहिष्कार की अपील की है।


No comments:
Post a Comment