Advertisement

कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए एसपी श्री राजेश कुमार ने की जिलावासियों से 21 जून सूर्यग्रहण के दिन किसी भी सार्वजनकि स्थान पर पूजा का आयोजन ना करने की अपील

कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए एसपी श्री राजेश कुमार ने की जिलावासियों से 21 जून सूर्यग्रहण के दिन किसी भी सार्वजनकि स्थान पर पूजा का आयोजन ना करने की अपील 

फतेहाबाद20 जून। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत इस वर्ष 21 जून को सूर्यग्रहण के अवसर पर कुरूक्षेत्र जाने की भी अनुमति

 नहीं है।  पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों से अपील की है कि वे इस मेले में स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए जिला कुरूक्षेत्र ना जाएंताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। उन्होंने जिलावासियों से यह भी आग्रह किया

 कि कोरोना संक्रमण के चलते लोग अपने घरों में में रहकर ही पूजा-अर्चना करे। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को किसी भी स्थान पर एकत्रित होकर पूजा

 करने की अनुमति नहीं है। कोरोना संक्रमण  को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ब्युरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment