Advertisement

"रक्तदान से ज्यादा अनमोल योगदान कुछ और नहीं हो सकता, क्योंकि यह मानव जीवन की रक्षा करता है। रक्तदान न सिर्फ दूसरों की जिंदगी बचाता है,



भट्टू के खंड विकास एवम पंचायत अधिकारी विनय प्रताप सिंह जी रक्तदान करते हुए


"रक्तदान से ज्यादा अनमोल योगदान कुछ और नहीं हो सकता, क्योंकि यह मानव जीवन की रक्षा करता है। रक्तदान न सिर्फ दूसरों की जिंदगी बचाता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायी माना गया है। इससे जुड़ी भ्रांतियों को



 मिटाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना जरूरी है" ये बात भट्टूकलां के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने आज स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित  रक्तदान 



शिविर में कही। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह इस कार्य में ज्यादा से ज्यादा सहयोग दें और अपने जैसे और युवाओं को भी प्रोत्साहित करें क्योंकि रक्तदान करने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती है और मच्छरों से होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू आदि में रक्त की आवश्यकता बहुत होती है । उन्होंने कहा कि रक्तदान से कमजोरी आती है, इस मिथक को तोड़कर बेफिक्र होकर रक्तदान करें, क्योंकि रक्तदान से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। 



मौके पर कैम्प के आयोजक प्रोफेसर दिनेश कुमार ने रक्तदान  से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम हो जाती हैं। थैलेसीमिया के रोगी को नियमित रूप से रक्त इन रक्तदाताओं की वजह से मिल पाता है इसीलिए हर स्वस्थ पुरुष को तीन महीने बाद और महिला को 4 महीने बाद  रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से नए ब्लड सेल बनते हैं, जिससे शरीर में अतिरिक्त उर्जा भी प्राप्त होती है। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी फतेहाबाद के सचिव 



नरेश झाझड़ा ने बताया कि शरीर में ज्यादा आयरन की मात्रा लीवर पर दवाब डालती है। रक्तदान शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित कर लीवर को स्वस्थ करता है।
आज के इस रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी फतेहाबाद द्वारा राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां की एन.एस.एस. और एन. सी.सी. इकाई के सहयोग से किया गया था। ज्ञात रहे कि कोरोना महामारी के समय मे राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों के सहयोग से लगातार दो महीनों में ही ये दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।  शिविर के माध्यम से रक्तदाताओं को सोशल  डिस्टेंसिंग और मास्क प्रयोग करने  का संदेश भी दिया गया। शिविर में 121 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। 


रक्तदान शिविर में  खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी विनय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और कार्यक्रम की  अध्यक्षता जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री नरेश झाझड़ा ने की। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी फतेहाबाद के सहायक सचिव रामजीलाल, भट्टू मंडी के सरपंच बंसी लाल, राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां के एन.सी.सी. ऑफिसर लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार, एन.एस.एस. ऑफिसर दर्शन सेजू, समाज सेवी बिहारी लाल सर्राफ, नरेश बांगड़वा,चरणजीत खाबड़िया,अरुण माचरा, हरीश सोनी, महेंद्र डेलू, संजीत कड़वासरा, दिलसुख सैनी,  राजेश मास्टर इत्यादि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment