Advertisement

श्रीमति नैना चौटाला जी ने पुलिस कर्मचारीयों की सुरक्षा के लिए भिजवाए फेस शील्ड




श्रीमति. नैना चौटाला जी ने पुलिस कर्मचारीयों की सुरक्षा के लिए भिजवाए फेस शील्ड 

जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने दादरी पुलिस अधीक्षक को सौंपे फेस शील्ड 
चरखी दादरी: बाढ़डा विधायक नैना सिंह  चौटाला ने जनमानस की सुरक्षा में लगे  पुलिस कर्मचारीयों की सुरक्षा के लिए फेस शील्ड भिजवायें हैं। विधायक द्वारा भिजवायें गए फेस शील्ड जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने जिला पुलिस अधीक्षक 



बलवान सिंह राणा को सौंपे।
 जेजेपी जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि पुलिस के जवान कोरोना संक्रमण के मुश्किल समय खुद की परवाह किए बिना हम सब की रक्षा के लिए हर तैयार रहते हैं। इसलिए विधायक नैना चौटाला ने पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरण भेजे हैं।

 
जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि विधायक नैना चौटाला ने कोरोना के खिलाफ अग्रिम पंक्ति में जंग लड रहे योद्धाओं के सम्मान में एक अनूठी पहल की हैं। हम सबको भी कोरोना 


योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए। नरेश द्वारका ने बताया कि विधायक नैना चौटाला के दिशा-निर्देश पर आगामी दिनों में भी 


जेजेपी पार्टी द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान कार्यक्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर विजय सांगवान मंदौला, राजेश सांगवा


 झोझू, कुलदीप सरपंच चरखी, रामफल कादमा, सूरज बेनीवाल, ऋषिपाल उमरवास, भुप मांढी, ईश्वर फतेहगढ़, प्रवीण डीपी इत्यादि उपस्थिति थे।

No comments:

Post a Comment