Advertisement

पाली न्यूज:- कोरोना चालान,बिना मास्क पहने बाइक चालको के पाली पुलिस ने चालान काटे

पाली न्यूज:- कोरोना चालान,बिना मास्क पहने बाइक चालको के पाली पुलिस ने चालान काटे

पाली ललितपुर| कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पाली थाना पुलिस ने बिना मास्क लगाकर घूमने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए  लोगों के चालान काटे और उनसे जुर्माना वसूला। पाली क्षेत्रीय अधिकारीअधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बिना मास्क लगाकर मोटरसाइकिलों पर घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कस्बे में जगह-जगह पॉइंट बनाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थान पर घूम रहे मोटरसाइकिल चालकों को रोक कर और उनका चालान कर जुर्माना वसूल किया। बिना मास्क के पाए जाने पर चालान कर का जुर्माना वसूला गया ।थाना अध्यक्ष राजेश कुमार,कस्बा इंचार्ज पीर मोहम्मद, ब्रजेश कुमार, राय सिंह, सी. पी. सिंह, रीना आदि अपने दल बल के साथ रहे|

                रिपोर्ट जगदीश राय

No comments:

Post a Comment