शहर टोहाना पुलिस ने 40 बोतल अवैध शराब व 72 बोतल अग्रेंजी बरामद कर की तीन लोगों पर कार्यवाही,
फतेहाबद, 16 जून। शहर टोहाना पुलिस ने अवैध शराब रखने वालों पर शिकंजा कसते हुए गस्त के दौरान अलग-अलग दो जगहों से दो लोगों को गिरफ्तार किया
है। जबकी तीन लोगों पर कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपियों से 112 बोतल अवैध व अग्रेंजी शराब सहित तस्करी मे प्रयुक्त एक स्कूटी को भी कब्जा पुलिस मे लिया है। चण्ढ़ीगड रोड़ पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई साधुराम ने बताया कि
अवैध रुप से शराब रखने वालों पर शिकंजा कसते हुए कल एएसआई महेन्द्र सिहं के नेतृत्व में पुलिस टीन को गुप्त सूचना मिली की
सिम्बलवाला गांव मे एक व्यक्ति काफी मात्रा में अपने घर पर शराब रखे हुए है। इस सूचना पर पुलिस मौके
पर पहुंच कर वहा से तलाशी उपरांत 72
बोतल अग्रेंजी शराब बरामद की। दुसरे मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दमकौरा रोड टोहाना नहर पुल के
पास नाकाबंदी के दौरान दमकौरा रोड़ की तरफ से आ रही एक बिना नम्बर स्कुटी सवार को रोककर स्कूटी पर रखी दो कैनी को चैक किया तो उसमे 40 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मामलें दर्ज कर आज उन्हें कोर्ट मे पेश किया गया।
No comments:
Post a Comment