Advertisement

जिला पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के साथ –साथ मास्क नहीं लगाने पर 600 लोगों के किए चालान, पुलिस अधीक्षक बोले- करोना संक्रमण के चलते दो गज की दूरी व मास्क लगाना जरुरी



 

जिला पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के साथ –साथ मास्क नहीं लगाने पर 600 लोगों के किए चालान,

पुलिस अधीक्षक बोले- करोना संक्रमण के चलते दो गज की दूरी व मास्क लगाना जरुरी





फतेहाबाद, 15 जून। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि करोना वायरस से बचाव के लिए दो गज की दूरी व मुहं को मास्क या सुती कपड़े से ढ़कना जरुरी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार




 मास्क नही लगाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। जिला पुलिस अब तक मास्क नही लगाने वाले 600 लोगों के चालान काट चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि





 मास्क नही लगानें वाले व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जा रहा है। एसपी राजेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि करोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाना जरुरी है। उन्होंने ने बताया कि जिला पुलिस जहा लोगों को करोना वायरस को बारे में




 जागरुक कर रही है वही लोगों को मास्क भी वितरित कर रही है। इसलिए जिला वासी घर से बाहर निकलते समय सरकार द्वार निर्धारित नियमों का पालन करें ताकि करोना संक्रमण को जिले में फैलने से रोका जा सके।  


ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment