Advertisement

37 बोतल अवैध शराब के साथ ढ़ाणी खुनन का एक युवक गिरफ्तार,



37 बोतल अवैध शराब के साथ ढ़ाणी खुनन का एक युवक गिरफ्तार,

फतेहाबाद, 15 जून। सदर रतिया पुलिस ने गस्त के दौरान अवैध शराब रखने के आरोप में खुनन नकटा रोड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके



 कब्जे से 37 बोतल अवैध शराब बरामद की है। नागपुर पुलिस चौकी से एचसी तरसेम सिंह पुलिस टीम के साथ  गस्त करते हुए गांव नकटा की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस पीरवाली ढाणी के पास पहुंची तो खुनन नकटा रोड पर एक युवक एक



 प्लास्टिक कैनी लिए हुये बैठा था। उक्त व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देख कैनी को वही छोड़कर वहा से चलने लगा। उसी समय पुलिस को शक होने पर उस व्यक्ति क


 काबू कर लिया। पुलिस ने कैनी की तलाशी लेने पर उसमे 37 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आज उसे कोर्ट मे पेश किया गया।


ब्युरो चीफ़  : उजागर सिंह की रिपोर्ट 


No comments:

Post a Comment