
लाखों रुपये की 40 ग्राम हेरोइन सहित रतिया के दो युवक गिरफ्तार,
स्पैशल स्टाफ ने की कार्यवाही, कोर्ट मे पेश कर भेजे जेल
फतेहाबाद, 15 जून। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार के दिशानिर्देश अनुसार जिला मे नशे के कारोबार पर रोकथाम लगाते हुए स्पैशल स्टाफ पुलिस टीम ने गस्त के दौरान अलग-अलग जगहों से दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने
उनके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान रतिया निवासी औम सिंह उर्फ राजबीर व अश्वनी कुमार उर्फ आशु के रुप मे हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत
मामलें दर्ज किऐ है। हेरोइन के एक मामले में एसआई टेकचन्द टिब्बा कालोनी रतिया में गस्त पर थे। उसी दौरान सामने से आ रहे औम सिंह उर्फ राजबीर उपरोक्त को शक के आधार पर काबू करके उसकी तलासी लेने पर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन
बरामद की। जबकी दुसरे मामले मे एएसआई हरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ टोहाना रोड़ नजदीक निरंकारी भवन के पास मौजूद था। उसी समय शिमला पुरी की
तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। जिसको पुलिस ने शक के आधार पर अश्वनी कुमार उर्फ आशु को काबू कर लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी उपरांत उसके
कब्जे से भी 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट मे पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया।
ब्युरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment