
फतेहाबाद, 15 जून। सीआईए टोहाना पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाईकिल गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में हरियाणा व पंजाब में काफी बाइक चोरी की वारदातों को कबूला है। तीनों आरोपियों से पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चोरी की 7 मोटरसाईकिले
बरामद की है। आरोपियों ने अपनी पहचान जगबीर निवासी ढ़ाणी बिंजा लाम्बा, अमनदीप व तरसेम निवासी हमीरगढ़ (पंजाब) के रुप में बताई है। बाइक चोरी मामले में जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सीआईए पुलिस टीम वाहन चोरी पर अंकुश लगाते हुए 12 जून को गस्त के दौरान आरोपी
जगबीर सिंह उपरोक्त को एक चोरी की मोटरसाईकिल सहित बराड़ चौक टोहाना से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उक्त आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लेकर पुछताछ की तो उसने बताया की मैने यह बाईक अमनदीप व तरसेम से 15 हजार रुपये मे खरीदी
थी। जिस पर पुलिस ने अमनदीप व तरसेम को हमीरगढ़ (पजाब) से गिरफ्तार कर कोर्ट से एक दिन के लिए पुलिस रिमाण्ड पर लिया। रिमाण्ड के दौरान दोनों आरोपियो ने चोरी की 6 मोटरसाईकिल बरामद करवाई जिसमें आरोपी तरसेम ने दो
मोटरसाईकिल अपने मुनक रोड़ पर बने ढ़ाबे से तथा आरोपी अमनदीप ने एक बुल्ट मोटरसाईकिल सहित चार मोटरसाईकिल अपने घर हमीरगढ़ (पंजाब) से बरामद करवाई। पुलिस ने आरोपी जगबीर को बेची गई मोटरसाईकिल के उनसे 6000 रुपये
भी बरामद किऐ है। टोहाना सीआईए प्रभारी ने बताया कि चोरी की मोटरसाईकिलों को कब्जा पुलिस मे लेकर बाइक चोरी के दर्ज मामलों बारे जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज कोर्ट मे पेश किया गया।
,,ब्युरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment