पानीपत 15 जून प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज दिल्ली से चंडीगढ़ जाते वक्त पानीपत में जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश काला के निवास स्थान पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याएं सुनी और लंच किया..
ओर उपमुख्यमंत्री दु्ष्यंत चौटाला ने बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर चिंता जाहिर की और सभी से जागरूकता बरतने की अपील की।
उन्होंने कहा कि केंद्र तथा सभी राज्य सरकारें मिलकर पिछले सवा दो महीने से कोरोना के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ रही है और इसके चलते देश में कोरोना महामारी से बचाव के प्रति
जागरूकता फैली है। उन्होंने तमाम देश व प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लॉकडाउन के दौरान फैली जागरूकता को आगे बढ़ाते हुए कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूत
करें। साथ ही उन्होंने कहा कि रियायतें मिलने के बाद सभी ने अपने-अपने कामकाज शुरू कर दिए है इसलिए सावधानी बरतते हुए सामाजिक दूरी का पालन, मास्क, सेनेटाइजर आदि का प्रयोग जरूर करें।
No comments:
Post a Comment