Advertisement

ललितपुर : सलाम खाकी की खबर का असर , मंडलायुक्त ने गौवंश आश्रम का किया औचक निरीक्षण ,‌ खामी मिलने पर दोषी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार

झांसी मण्डलायुक्त ने गौवंश वन्य बिहार अमझरा का किया औचक निरीक्षण



कमी मिलने पर अधिकारियो को दी कड़ी हिदायत


ललितपुर 16 दिसम्बर 2019

आयुक्त झांसी मण्डल झांसी/नोडल अधिकारी जनपद ललितपुर सुभाषचन्द्र शर्मा द्वारा अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड मड़ावरा तहसील पाली के ग्राम अमझरा स्थित गौवंश वन्य बिहार का औचक निरीक्षण किया गया।

आपको बता दे की कल ही सलाम खाकी न्यूज एवम् मासिक पत्रिका ने गौवंश वन्य बिहार अमझरा के गौवंशो की दयनीय स्तिथि को प्रमुखता से प्रकाशित किया था उसको संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त ने औचक निरीक्षक किया

गौवंश वन्य बिहार में गौवंश के लिए उपलब्ध भूसा, शेड, चारागाह भूमि सहित उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का जायजा लिया निरीक्षण में कमी मिलने पर अधिकारियो दी कड़ी हिदायत। गौवंश वन्य बिहार के संचालक राजेश ने बताया कि इस आश्रय स्थल में लगभग 5000 गौवंश संरक्षित है। संचालक ने बताया कि आश्रय स्थल में मनरेगा के तहत चार शेड बनाये गए हैं। यहां पर गौवंश के रखरखाव एवं प्रबंधन के लिए कुल 33 कर्मचारी कार्यरत हैं।

इस गौवंश आश्रय स्थल में गौवंश के लिए आवश्यक प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। आश्रय स्थल परिसर में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, प्राकृतिक जल एवं गौवंशों के अनुकूल वातावरण है। इस गौवंश आश्रय स्थल में प्राकृतिक जलाशय के साथ एक चैकडेम बना हुआ है, जहां पर गौवंश के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। इस गौवंश आश्रय स्थल में गौवशों के लिए 04 शेड, 01 भूसा गोदाम, 01 कर्मचारी कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है तथा पानी के लिए 01 पंप सेट लगाया गया है। निरीक्षण में गौवंश को ठंड से बचाव हेतु टीनशेड के चारों तरफ तिरपाल नहीं पायी गई, गौवंश आश्रय स्थल में दो जानवर सर्दी से बीमार पाये गए।

और जिन्हें आयुक्त ने मौके पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश पशु चिकित्सा अधिकारी को दिये। आश्रय स्थल में गौंवश के चढऩे व उतरने के लिए रैंप की बनावट मानक के अनुरुप नहीं पायी गई, सोलर पैनल की प्लेटें विपरीत दिशा में पायी गईं। इस पर आयुक्त ने कठोर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों शैड के चारों ओर शीघ्र तिरपाल लगाई जाये जिससे गौंवश को ठंड के प्रभाव से राहत मिल सके। गौवंश के चढने-उतरने के लिए सुविधानुसार रैम्प का निर्माण कराया जाये। सोलर पैनल की प्लेटों को सूर्य के ठीक सामने रखा जाये।

 गौवंश आश्रय स्थलों के रख-रखाव की सूचना समय से प्रेषित की जाये। मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त चन्द्रशेखर शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी पाली अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.एस.के. शाक्य, खण्ड विकास अधिकारी मड़ावरा सुनील कुमार, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


  सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment