Advertisement


 

सीआईए टोहाना पुलिस ने नाजायज हथियार ऱखने के आरोप मे एक व्यक्ति को 1 पिस्तोल 315 बोर किया गिरफ्तार,


सलाम खाकी न्यूज़

फतेहाबाद, 3 मार्च। सीआईए टोहाना पुलिस ने नाजायज हथियार ऱखने वालों पर कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को अवैध पिस्तोल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी मनियाना थाना मूनक जिला संगरुर (पंजाब) के



 खिलाफ थाना शहर टोहाना में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए टोहाना डीएसपी बिरम सिहं ने बताया कि सीआईए टोहाना पुलिस टीम एचसी दलबीर सिहं के नेतृत्व मे गश्त के दौरान जब रेलवे पुल टोहाना से मनियाना की तरफ जाने वाली सड़क पर टिब्बा बस्ती टोहाना पहुंची तो मनियाना रजवाह पुलिया की



 तरफ आ रहा युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और वापिस वापिस चलने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर उसकी तलासी उपरान्त उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तोल 315 बोर व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को पुलिस कल कोर्ट मे पेश करेगी। पुलिस आरोपी से इसके आसली सप्लायर बारे पुछताछ कर रही है।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट






......

No comments:

Post a Comment