Advertisement

ज़िला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए एक व्यक्ति को 6.10 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू ।



सलाम खाकी न्यूज

जिला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित जैन के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति से 6 .10 ग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगरूप सिंह पुत्र भूरा सिंह वासी वार्ड नं० 7 सेठी पेट्रोलपंप वाली गली इन्द्रा कालोनी डबवाली, के रूप में हुई है।

एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा के इंचार्ज SI दाता राम की एक टीम बराऐ गस्त व पड़ताल अपराध के वार्ड नं० 7 सेठी पेट्रोलपंप वाली गली इन्द्रा कालोनी डबवाली में जा रहे थे सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को देखकर तेज तेज कदमो से भागने की कोशिश करने लगा तो शक के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को काबू करके नियम अनुसार तलाशी ली गई तो चैक करने उपरोक्त व्यक्ति के पहने हुए कुर्ता की जेब से एक काले रंग के मोमी लिफाफे मे एक पारदर्शी पन्नी में हेरोइन 6.10 ग्राम बरामद हुई।

                                                                               जिस पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा नंबर 00 u/s 21/61/85 NDPS ACT थाना शहर डबवाली दर्ज करके कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।


सलाम खाकी न्यूज से क्राईम रिपोर्टर सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment