Advertisement


 

जिला पुलिस भिवानी के  पुलिस अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया विदाई समारोह ।




सलाम खाकी न्यूज़





भिवानी पुलिस 31 अगस्त 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवानी के कांफ्रेंस हाल में पुलिस विभाग में सेवा पुर्ण कर चुके 01 पुलिस अधिकारी की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिला कल्याण निरीक्षक श्री भगवान ने सेवा निर्मित हो रहे पुलिस कर्मचारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी ने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान ईमान्दारी व निष्ठा से कार्य करके पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है।




उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री वीरेंद्र सिंह ने बतलाया कि निरीक्षक सुरेश कुमार, को उनके विभाग के प्रति लगन, मेहनत व ईमानदारी से कार्य करते हुए अपनी सेवाएं विभाग को समर्पित करते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है। इनका कार्यकाल अति सराहनिय रहा है इसलिए ये बधाई के पात्र है।




उप पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारी को स्मृति चिन्ह व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया व उनके शेष बचे जीवन के लिए उनको शुभकामनाएं दी गई। पुलिस विभाग के द्वारा भविष्य में हर प्रकार की सहायता के लिए आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर  जिला पुलिस के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व सेवा निवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों के परिवार जन उपस्थित रहे।




सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट

                        

पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

No comments:

Post a Comment