Advertisement


 

*जीन्द पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 6 कर्मचारी*


*पुलिस अधीक्षक जीन्द वसीम अकरम ने दी सम्मान के साथ विदाई।*




सलाम खाकी न्यूज़


31 अगस्त, पुलिस विभाग जीन्द से 6 पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत हुए है जिनको *पुलिस अधीक्षक जीन्द वसीम अकरम* ने विदाई समारोह के दौरान सम्मान के साथ अपने आगामी जीवन के बारे में शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उप-पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिह, निरिक्षक भलाई शाखा, ई.एस.आई धर्मपाल, लाईन अधिकारी श्री नरेश कुमार, राजेश कुमार एम.टी.ओ, पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार के इलावा पुलिस विभाग जीन्द के अन्य कर्मचारी, सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य मौजुद थे।



इस मौके पर *पुलिस अधीक्षक जीन्द वसीम अकरम* ने सेवानिवृत जाने वालें कर्मचारियों को समृति चिन्ह के साथ उनकी सेहत के सुधार के लिए ट्रैकसूट व साईकिल भेट किया और कहा कि वे अपने आने वाले जीवन में अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। समाज में रहकर पुलिस के प्रति लोगो की सोच को बदलने की कोशिश करें। स्वच्छ सामाज का हिस्सा बने, रिटार्यमैंट के बाद आपको एक नया जीवन जीने को मिलेगा अपने इस जीवन में अपने अनुभव और खुशियां बाटें और अपने आस-पास खुशियों का माहोल बना कर रखें। जिवन भर जो पैसा कमाया है उसे खर्च करें और पूरे देश में घूमने के लिए निकले।





पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारियों के सेवा काल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निरिक्षक छत्रपाल सिहं वासी बोंदकलां जिला भिवानी जो दिनांक 24.08.1982 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 42 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस 




विभाग में सेवाकाल 39 साल 7 दिन रहा है। निरिक्षक कंवर सिहं वासी लक्ष्मी नगर जीन्द जो दिनांक 10.11.1981 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 36 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 39 साल 9 महिने 21 दिन रहा है। उ0नि0 वेद प्रकाश वासी बघावड जिला हिसार जो दिनांक 08.12.1988 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस




विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 15 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 32 साल 8 महिने 23 दिन रहा है। मु0सि0 बिजेन्द्र सिहं वासी बधावड जिला हिसार के रहने वाले है जो दिनांक 21.08.2001 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 10 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 19 साल 7 महिने 13 दिन रहा है। मु0सि0 योगेन्द्र सिहं गांव टिटोली जिला रोहतक के रहने वाले हैं जो दिनांक 28.08.1992 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 50 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 28 साल 11 महिने 4 दिन रहा है, मु0सि0 प्रदीप कुमार गांव जिला हिसार के रहने वाले हैं जो दिनांक 02.12.1988 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होने पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करते हुए 31 प्रशंसा पत्र प्राप्त किये जिनका पुलिस विभाग में सेवाकाल 32 साल 8 महिने 1 दिन रहा है।


सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट





.....


No comments:

Post a Comment