Advertisement

हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट जिला सिरसा ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए दो नौजवान लडको के कब्जा से 8 किलोग्रामचुरापोस्त व मोटर साईकल सहित काबु ।

 


हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट जिला सिरसा ने श्रीकांत जाधव ADGP साहब के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दो नौजवान लडको के कब्जा से 8 किलोग्राम चुरापोस्त व मोटर साईकल सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। 



 पकड़े गए आरोपीयान की पहचान मुस्मी सन्दीप कुमार उर्फ कोला पुत्र चौधरीराम व सुरेश कुमार उर्फ काकु पुत्र रमेश कुमार वासीयान वेदवाला के रूप में हुई है ।

           


  हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट सिरसा के प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सुचना मिलने पर नैशनल हाईवे 9 फलाईऔवर वेदवाला पर नाकाबन्दी के दोरान दो नौजवान लडको को मोटरसाईकल सहित काबू करके मौका पर राजपत्रित अधिकारी को मौका पर बुलाकर उनके सामने तलासी ली गई दोनो लडको के कब्जा से 8 किलोग्राम चुरापोस्त की बरामदगी हुई ।                  



                                       जिस पर आरोपीयान व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा नंबर 300 दिनांक 21.07.2021 धारा 15,61,85 NDPS ACT थाना सदर सिरसा दर्ज करके आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है ।



No comments:

Post a Comment