हिसार पुलिस ने*43500 नशीली गोलियों के सप्लायर को किया गिरफ्तार*
सलाम खाकी न्यूज़
हिसार पुलिस 9 जुलाई 2021 *पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा,आईपीएस* के निर्देशानुसार सीआईए हिसार की पुलिस टीम ने चंडीगढ़ निवासी सुरेश को थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अंकित अभियोग संख्या 370 दिनाक 26.05.2021 में गिरफ्तार किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक मांगे राम ने बताया कि सुरेश चंडीगढ़ में एक फार्मा कंपनी चलाता है। सुरेश के कहने पर चंडीगढ़ निवासी आलोक ने नशीली गोलियां तलवंडी राणा निवासी अमितपाल और मोहल्ला 12 हिसार निवासी रजत को सप्लाई की थी।
गौरतलब है कि सीआईए हिसार की पुलिस टीम ने 26.05.2021 को ढाणी अमितपाल बीड बाबरान से तलवंडी राणा निवासी अमितपाल और मोहल्ला 12 हिसार निवासी रजत को 43500 नशीली गोलियां सहित काबू किया था। जिनकी निशानदेही पर चंडीगढ़ निवासी आलोक को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी सुरेश से पूछताछ जारी है आरोपी को आज पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
,,
No comments:
Post a Comment