Advertisement


 

पुलिस ने 800 ग्राम अफीम सहित पंजाब के युवक को किया गिरफ्तार

सलाम खाकी न्यूज़

फतेहाबाद 5 जून। नशा तस्करी के आरोप में हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद की टीम ने गांव हांसपुर के समीप गश्त के दौरान एक युवक को 800 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।




 पकड़े गए युवक ने अपना नाम गुरशरण सिंह निवासी लोहगढ़ जिला मानसा (पंजाब) बताया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर किया जाएगा। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम एसआई महाबीर सिंह के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर गश्त के दौरान गांव हांसपुर से लोहगढ़ की ओर जा रही थी तो पंजाब बॉर्डर के समीप ही एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जोकि सामने पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर खेतों की तरफ भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर उसके पास एक थैले को चैक किया तो उसमें 800 ग्राम अफीम बरामद हुई।

सलाम खाकी न्यूज़ से

 क्राइम रिपोर्टर

 सुमित कुमार की रिपोर्ट

---------------------

No comments:

Post a Comment