Advertisement


फतेहाबाद पुलिस ने ज्वैलर शॉप से चोरी के मामले में दो युवकों को किया गिरफ्तार, चोरीशुदा चांदी के जेवर बरामद

सलाम खाकी न्यूज़

फतेहाबाद, 5 मई। थाना रोड स्थित एक ज्वैलर की दुकान से चांदी के जेवर चोरी करने के आरोप में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान जितेन्द्र कुमार निवासी जवाहर चौक फतेहाबाद व भगवंत उर्फ सन्नी निवासी मोहल्ला डेरेवाला फतेहाबाद के रूप में हुई है। दोनों को माननीय अदालत में पेश कर हिसार जेल भेजा जाएगा। इस बारे पुलिस ने 2 जून को फतेहाबाद निवासी उमेश बंसल की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। आरोप था कि अज्ञात व्यक्ति थाना रोड स्थित उसकी दुकान के ऊपर बने कमरे के ताला तोड़कर वहां से चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में अहम सुराग जुटाते हुए पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा चांदी कर बरामद कर ली है।

सलाम खाकी न्यूज़ से

 क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार 

---------------------

 

No comments:

Post a Comment