फतेहाबाद टोहाना शहर पुलिस ने मेडिकल नशा तस्करी करते बाईक सवार दो युवकों को किया गिरफ्तार, 1930 नशीली गोलियां बरामद
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद, 5 जून। मेडिकल नशे की तस्करी करने वालों की धरपकड़ तेज करते हुए टोहाना पुलिस की टीम ने 1930 नशीली गोलियों सहित मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार
करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवकों की पहचान अमरजीत उर्फ चिमटु व सुनील कुमार निवासी जमालपुर शेखां के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना शहर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सप्लायर बारे पुछताछ के लिए रिमांड पर लिए जाएगे।
थाना शहर टोहाना के अंतर्गत चण्डीगढ़ रोड पुलिस चौकी की टीम गश्त के दौरान जब चण्डीगढ़ रोड पर मौजूद थी तो उसी दौरान मनियाणा रोड की ओर से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवक सामने पुलिस को देखकर घबरा गए और
मोटरसइकिल को वापस मोडऩे लगा। बाईक सवार युवकों ने एक बैग को छिपाने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर इनकी तलाशी ली तो बैग में से 1930 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
----------------------



No comments:
Post a Comment