Advertisement

*1 किलो 300 ग्राम डोडापोस्त सहित व्यक्ति काबू*

 


सिरसा- 5 जून..... पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला भर मे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए । जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान  डिंग मंडी क्षेत्र से एक व्यक्ति को 1 किलो 300 ग्राम डोडापोस्त के साथ काबू किया है । 



इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाताराम ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार उर्फ फौजी पुत्र भूप सिंह निवासी ढाणी मोचीवाली सिरसा के रूप में हुई है । पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है ।



 उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक धर्मपाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान डिंग मंडी क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 किलो 300 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ । 



उन्होने बताया कि पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जाएगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान डोडापोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।



No comments:

Post a Comment