Advertisement


 

*जींद सफीदों  सीआईए पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित अभियुक्त को किया काबू ।*


*एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद*

सलाम खाकी न्यूज़


जींद पुलिस 12 जून 2021 

*जीन्द पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम* के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए नाइट डोमिनेशन के दौरान सफीदों इंचार्ज उप निरीक्षक अब्बाश खान के कुशल नेतृत्व में सीआईए सफीदों की टीम ने एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है।




*सीआईए सफीदों इंचार्ज श्री अब्बास खान* ने बताया कि सफीदों सी.आई.ए की टीम नाइट डोमिनेशन के दौरान अपराधों की रोकथाम के लिए पिल्लूखेड़ा थाना के अन्तर्गत भड़ताना गाँव में मौजूद थी कि ASI जसमेर सिंह ने शक के आधार पर सुखबीर वासी भड़ताना तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर व दो जिंदा कारतूस 32 बोर के बरामद हुए।




आरोपी के खिलाफ थाना पिल्लू खेड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर के आगामी कार्रवाई अमल में लाई।



सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट


,,

No comments:

Post a Comment