हिसार पुलिस *नाईट डोमिनेशन के दौरान पुलिस जवान दिखे चुस्त एवं मुस्तैद*
*रात्री में चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर*
सलाम खाकी न्यूज़
हिसार पुलिस 12 जून 2021 पुलिस महानिदेशक, हरियाणा, पंचकूला के आदेशानुसार व उप पुलिस महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा,आईपीएस के निर्देशानुसार दिनां 11.06.2021/12.06.2021 की रात्रि को हिसार पुलिस द्वारा अपराधो की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड के लिये रात्रि 10:00 बजे से सुबह 04:00 बजे तक नाईट डोमिनेशन के तहत अलग-अलग स्थानो पर विशेष नाके व गस्त पार्टियों को तैनात करके संदिग्ध व्याक्तियों तथा वाहनों की जाचॅ के लिये विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरानकेबडी संख्या में अधिकारी व पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। जिला के विभिन्न स्थानों को चिहिन्त करके विशेष नाका बन्दी की गई। नाईट डोमिनेशन के दौरान करीब 1923 छोटे बड़े वाहनो की गहनता से जांच की गई तथा अभियान के तहत नियम व कानून तोडने वालो के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई।
*उप पुलिस महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा,आईपीएस* द्वारा नाईट डोमिनेशन के दौरान नाको को चैक कर बिना वजह बाहर घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। जिला हिसार पुलिस ने नाईट डोमिनेशन चैंकिग अभियान के तहत संदिग्ध व्याक्तियों, वाहनों तथा दुष्चरित्र व्याक्तियों, हिस्ट्रीशीटर आदि को भी चैक किया गया तथा रेलेवे स्टेशनों, बस अडडो, धर्मशालाओं , होटल, बाजार व भीड भाड वाले स्थानो की भी चैकिग की गई।
जिला पुलिस द्वारा नाईट डोमिनेशन के दौरान कुल 124 सार्वजनिक स्थान तथा 1923 छोटे बडे वाहनो को चैंक किया गया। इस चैंकिग के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 24 वाहनो के चालान किये गये व 5 वाहन को इंपाउंड किया गया। 46 व्यक्तियो के पर्चे अजनबी काटे गये तथा मोटर वाहन अधिनियम तथा स्थानीय एवम् विशेष अधिनियम के तहत 34 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई।
उप पुलिस महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार नाइट डोमिनेशन के दौरान जिला पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों से 18 बोतल अवैध शराब बरामद कर संबंधित थाना में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई व जिला पुलिस ने जुवारियो के खिलाफ संबंधित थाना में कार्यवाही कर जुवे में प्रयोग 5430 रुपए बरामद किए।
उप पुलिस महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बलवान सिंह राणा, आईपीएस ने आमजन से अपील की है कि कोरोना महामारी को मध्यनजर रखते हुए राज्य सरकार द्वारा दिए गए मास्क पहनने संबधित निर्देशो की पालना कर सामाजिक दूरी बनाए। अगर किसी को भी अपने निवास स्थान के आस पास किसी संदिग्ध व्यक्ति, नशा करने वाले या नशे का व्यापार करने वाले, अवैध शराब बेचने वाले आदि का पता चले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना/पुलिस चौकी में सूचना दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। तथा भविष्य में भी इस प्रकार के नाइट डोमिनेशन अभियान समय- 2 पर जारी रहेंगे।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
,,,





No comments:
Post a Comment