सिरसा- 5 जून..... पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला भर मे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए । जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान डबवाली रोड़ NH-9 टी प्वाइंट कालांवाली रोड क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाताराम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान जिमी पुत्र तोता सिंह निवासी वार्ड नंबर 28 बाबा जीवन सिंह नगर टीब्बी साहब रोड मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई है । पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है ।
उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान डबवाली रोड़ NH-9 टी प्वाइंट कालांवाली रोड़ क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देख मोटरसाइकिल को वापिस मोड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
उन्होने बताया कि पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जाएगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।




No comments:
Post a Comment