सिरसा ,22 अप्रैल जिला पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला के कस्बा रोड़ी स्थित थाना परिसर में वीरवार को पुलिस कर्मचारियों द्वारा फलदार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर रोड़ी थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरमीत सिंह , उनके साथ एएसआई भूपेंद्र सिंह, एएसआई सुरजीत सिंह एमएचसी संजय कुमार, एएसआई वीरपाल कौर आदि सहित स्टाफ के साथ नर्सरी में से स्पेशल फलदार पौधे लाकर पौधारोपण किया
गया तत्पश्चात पौधों में पानी डालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण को समर्थन देने के लिए हर वर्ष 22 अप्रैल को ' विश्व पृथ्वी दिवस' मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के रूप में की थी। सबसे पहले इस दिन को मनाने की शुरुआत सन् 1970 में हुई, जिसके बाद आज इस दिन को विश्व भर में मनाया जाता है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस बार कोरोना काल में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम है पृथ्वी को फिर से अच्छी अवस्था में बहाल करना है इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें इस बार उन प्राकृतिक प्रक्रियाओं और उभरती हुई हरित तकनीकों पर ध्यान देना चाहिए जिससे दुनिया के पारिस्थिकी तंत्र को फिर से कायम करने में मददगार साबित हो सके। उन्होंने कहा कि हमने भी आज पौधारोपण कर एक छोटा सा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि हर खुशी के पल पर भी हमें अपने घरों में पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना चाहिए। रोड़ी के सरपंच मेजर सिंह ने भी पुलिस कर्मचारियों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे सराहनीय योगदान बताया।




No comments:
Post a Comment