Advertisement

8़ ग्राम 82 मिलीग्राम हेरोइन सहित किया काबू !



ज़िला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए एक युवक के  कब्जा से 8़ ग्राम 82 मिलीग्राम हेरोइन सहित किया काबू !




जिला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक युवक के कब्जा से 8 ग्राम 82 मिलीग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है। 


 पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीव कुमार उर्फ सोनु पुत्र खेमराज सिंह   वासी बलदेव नम्बदार वाली गली खैरपुर जिला  सिरसा के रूप में हुई है ।

           

एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा के इंचार्ज SI दाता राम  के नेतृत्व में दौराने गस्त पडताल माल गोदाम रोड सिरसा के पास  मौजूद थे।  सामने से एक नौजवान पैदल  आ रहा था उसको काबू करके  नियमानुसार तलाशी अमल में लाई तो उनके पास से  8 ग्राम 82 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी  हुई ।  


                                                                                   जिस पर आरोपी व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा नंबर 000 दिनांक 

8/04/2021 धारा 21/61/85 NDPS Act थाना सिविल लाईन सिरसा दर्ज करके आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है ।


सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment