Advertisement

*जिला सभागार में पुलिस कल्याण गोष्ठी का आयोजन सलाम खाकी न्यूज़*



*जिला सभागार में पुलिस कल्याण गोष्ठी का आयोजन

सलाम खाकी न्यूज़*


     हिसार पुलिस 17 मार्च (2021) 

*पुलिस उप महानिरीक्षक  सह  पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा, आईपीएस* ने आज जिला सभागार मिनी सचिवालय हिसार में जिला पुलिस हिसार के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया। 




   पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिला पुलिस हिसार की विभिन्न इकाइयों से पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए उनके तुरंत समाधान के निर्देश दिए। पुलिस लाइन प्रबंधक व थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन व  पुलिस थाना में कर्मचारियों में खाने व आने वाले गर्मियों के मौसम में पीने के पानी उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।  पुलिस लाइन व पुलिस थानों में




 महिला कर्मचारियों के आवास संबधी समस्याओं का निवारण करने और अलग से शौचालय की व्यवस्था करने निर्देश दिए। जिन कर्मचारियों व उनके परिवार वालो को किसी भी तरह की बीमारी से ग्रस्त होने पर सरकार द्वारा जारी की गई कैशलैस पॉलिसी के तहत पैनल में आने वाले  अस्पताल से समन्वय स्थापित करने के कल्याण निरीक्षक को निर्देश दिए ताकि किसी भी कर्मचारी को इलाज के दौरान कोई भी परेशानी न हो। कार्यक्रम में पिछली कल्याण गोष्ठी में लिए गए निर्णयों पर भी चर्चा की गई। 

      इस कल्याण गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमारी उपासना, जिला हिसार के सभी उप पुलिस अधीक्षक व जिला पुलिस हिसार के कर्मचारी उपस्थित थे।

सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की तरफ 

 

No comments:

Post a Comment